जीवन में रंगो का ऐसा महत्व बहुत ही कम लोग जानते हैं
जीवन में रंगो का ऐसा महत्व बहुत ही कम लोग जानते हैं
Share:

रंग के अभाव से जीवन सम्पन्न नहीं माना जाता। मानव जीवन में रंगो का काफी महत्व है। शास्त्र के मुताबिक मानव के जीवन में रंग किसी न किसी तरह से प्रभाव डालते हैं, हर रंग कुछ न कुछ कहता है। आप तो शायद यह भी नहीं जानते होंगे कि रंगो के द्वारा हम किसी भी व्यक्ति के बारे में जान सकते हैं उसका व्यक्तित्व पता कर सकते हैं। आज हम आपसे इन्ही रंगों के बारे में चर्चा करने वाले है। और यहां पर हम जानेंगे कि आखिर किस प्रकार से रंग व्यक्ति की जीवन शैली को प्रभावित करता है। तो चलिए जानते है आखिर किस प्रकार से रंगो का मानव जीवन में एक अहम स्थान होता है?

 

पीला रंग- पीला रंग पसंद करने वाले लोग हंसमुख स्वभाव वाले होते हैं। जीवन को सकारात्मक रूप में जीते हैं। ये लोग नए विचारों के साथ आगे बढ़ते हैं और कार्यों में सफलता पाने का प्रयास करते हैं। ये हमेशा खुश रहने वाले इंसान होते हैं। दूसरों को सही मार्गदर्शन देते हैं। सभी की मदद के लिए तैयार रहते हैं। जीवन में जब भी विपरीत समय आता है तो उस समय भी ईमानदारी के साथ कार्यों में लगे रहते हैं। कड़ी मेहनत से बुरा समय टल जाता है और सफलता प्राप्त कर लेते हैं।

काला रंग- जिन लोगों को काला रंग बहुत अधिक प्रिय है, वे थोड़े रूढ़िवादी हो सकते हैं। साथ ही, इन लोगों को गुस्सा भी बहुत जल्दी आता है। इन्हें किसी भी काम में कोई बदलाव पसंद नहीं होता है। जो काम जैसा चल रहा है, ये लोग उस काम को वैसा ही चलाना चाहते हैं। किसी भी प्रकार का बदलाव आसानी से स्वीकार नहीं कर पाते हैं। काला रंग पसंद करने वाले लोग दूसरों से मान-सम्मान पाना चाहते हैं। साथ ही, ये लोग अपनी शक्ति बढ़ाने भी चाहते हैं। इन्हें लोगों से उचित दूरी बनाए रखना पसंद होता है। हर किसी से बहुत अधिक निकटता नहीं रखते हैं।

सफेद रंग- जिन लोगों को सफेद रंग अधिक पसंद है, सामान्यत: वे दूरदर्शी और आशावादी होते हैं। ये लोग योजना बनाने में काफी पारंगत होते हैं, इसी वजह से अधिकतर कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं। ये लोग घर-परिवार और कार्य क्षेत्र में अच्छा सामंजस्य बनाए रखते हैं। कभी-कभी ये घमंड का शिकार भी हो सकते हैं। सफेद रंग शांति का प्रतीक है और इसी वजह से जो लोग सफेद रंग पसंद करते हैं, वे भी शांति प्रिय होते हैं। नए लोगों से एकदम मित्रता नहीं बढ़ाते हैं। इनके स्वभाव में लज्जा यानी शर्म भी रहती है। किसी भी नए स्थान पर या नए लोगों के बीच एकदम सहज महसूस नहीं करते हैं।

लाल रंग- जिन लोगों को लाल रंग पसंद होता है, वे बहुत सावधान रहने वाले होते हैं। इनके जीवन प्रेम का बहुत अधिक महत्व होता है। ये लोग बहुत अच्छे प्रेमी सिद्ध हो सकते हैं। लाल रंग उत्साह और जोश का प्रतीक है और इसी वजह से जो लोग ये रंग पसंद करते हैं, वे भी जोशीले होते हैं। इन्हें अपना काम पूरे जोश के साथ करने में ही आनंद प्राप्त होता है। ये लोग जीवन को पूरे उत्साह के साथ जीते हैं। सामान्यत: ये लोग दूसरों के स्वभाव को बहुत जल्दी समझ लेते हैं।

 

जिन लोगों के हाथ में बना होता है ये निशान वे होते है लीडर

यही बातें हर इंसान के जीवन में लाती है खुशियां

वृष राशि के व्यक्तियों में होती है ये खास बातें

सिंह राशि वालों में होती है ये खास बातें

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -