यहाँ है 4000 साल पुराना कुआं, लाखों लोग आते है पानी लेने
यहाँ है 4000 साल पुराना कुआं, लाखों लोग आते है पानी लेने
Share:

हम बात कर रहे है सऊदी अरब के मक्का की। यहां पर एक बहुत ही धार्मिक कुआं है जिसका नाम है द वेल ऑफ़ जमजम। इस्लामिक मान्यताओ के अनुसार यह बहुत ही धार्मिक कुआं है। यह कहा जाता है की यह कुआँ 4000 साल पुराना है। कहते है की एक बार इब्राहिम का बेटा काफी प्यासा था और पानी के लिए तड़प रहा था, तभी जमीन से पानी निकल आया। हर साल है के लिए आने वाले लाखो लोग इस कुएं से पानी भरने के लिए जरूर आते है।

सऊदी अरब के कानून के मुताबिक इस कुए के पानी को बेचना गैर क़ानूनी है, लेकिन फिर भी दूसरे देशो में इसका पानी बेचा जा रहा है। पहले रस्सियों के सहारे बाल्टी से इस कुएं से पानी निकाला जाता था, लेकिन अब मोटर पम्प लगा दिया गया है।

इससे 1 सेकेण्ड में 8000 लीटर तक पानी निकलता है। वाटर पम्प से पानी को मस्जिद की अलग अलग जगहों पर पहुँचाया जाता है। जहां से लोग आसानी से पानी भर सके। यह कुआ करीब 30 मीटर गहरा है और इसका डायमीटर 1.08 से 2.66 किमी तक लंबा है। यह पानी काफी साफ़ माना जाता है। और इसमें ना तो कोई रंग होता है और ना ही कोई महक। साइंटिफिक रिपोर्ट के अनुसार इसका पीएच 7.9 से 8.0 रहता है। इस कुए की खासियत यह है की हज़ारो साल होने के बाद भी यह सूखता नहीं है। और इसके पानी में किसी प्रकार का जीव या पौधा भी नहीं मिलता।

सोचने पर मजबूर हो जाओगे आप सुनकर ये डायलॉग

यहां लोग ट्रैफिक से बचने के लिए कार की जगह चलते है एम्बुलेंस टैक्सी से

दुनिया भर के 5 सबसे rude शहर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -