पोकेमोन गो खेलते खेलते पहुच गए दूसरे देश......
पोकेमोन गो खेलते खेलते पहुच गए दूसरे देश......
Share:

किसी का भी क्रेज़ होना। यह एक चस्का है जो लग जाए तो नहीं छूट सकता है और आजकल तो एंड्राइड यूजर्स में सिर्फ एक ही गेम का क्रेज है पोकेमोन गो !! पिकाचु को पकड़ने के लिये लोग बामुश्कत मेहनत में जुटे रहते है, अमेरिका की एक महिला तो इसे खलेने के लिए पेड़ पर चढ़ गयी। लेकिन आपको पता है ये दोनों भाई तो पिकाचु को पकड़ते पकड़ते दूसरे देश जा पहुचे।

जी हाँ दो किशोर भाई कनाडा से अमेरिका की सीमा मे प्रवेश कर गए, सिर्फ एक गेम की वजह से इन्होंने इतना बड़ा फासला चलते चलते तय कर लिया। आंतरिक सुरक्षा, सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा एजेंसियों की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी सीमा सुरक्षा के जवानों ने गश्त के दौरान दोनों को गिरफ्तार किया। उनके मुताबिक उस वक्त भी दोनों अपने मोबाइल फोन पर पोकेमॉन गो खेलने में व्यस्त थे।

दोनों भाई दक्षिण कनाडा के अल्बर्टा प्रांत से मोंटाना में प्रवेश कर गए। सीमा सुरक्षा एजेंसी के माइकल रैपॉल्ड ने बताया है कि दोनों नाबालिग पोकेमॉन गो गेम खेलने में इतने मशगूल थे कि उन्हें पता ही नहीं चला कि वे कहां आ गए हैं। जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद दोनों को उनके मां के हवाले कर दिया गया है। मालूम हो रहा है कि कई देशों में इसे प्रतिबंधित किया जा चुका है।

Pokémon GO खेलते समय महिला के साथ हुआ ये........

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -