पाकिस्तान ने किया 25 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार
पाकिस्तान ने किया 25 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार
Share:

कराची. पाकिस्तान ने इस सप्ताह अपनी जल सीमा का उल्लंघन करने के लिए 25 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी पाक की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने दी. 

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय मछुआरों को कल सुबह गिरफ्तार किया गया.  समुद्री सुरक्षाबल ने ये गिरफ्तारियां  पिछले चार दिनों में की हैं और मछुआरों के नाव भी जब्त की हैं. समुद्री सुरक्षा एजेंसी (एमएसए) के अधिकारी फरहत खान ने कहा कि भारतीय मछुआरे अरब सागर में पाकिस्तान के जलक्षेत्र में  मछली पकड़ रहे थे.

उन्होंने ये भी बताया कि पिछले 96 घंटे में गिरफ्तारियां हुई हैं और अंतिम गिरफ्तारी आठ मछुआरों की हुई है’ करीब 14 गिरफ्तार मछुआरों को एक मजिस्ट्रेट द्वारा पहले ही न्यायायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य मछुआरे अभी बंदरगाह पुलिस की हिरासत में हैं.

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तानी मछुआरों को एक दूसरे के देश की एजेंसियां अक्सर गिरफ्तार करती हैं, क्योंकि अरब सागर में दोनों की कोई स्पष्ट निर्धारित जल सीमा नहीं है. इस गिरफ्तारी के बाद एमएसए द्वारा इस साल गिरफ्तार किए गए भारतीय मछुआरों की संख्या 350 हो गई है.

 

पाकिस्तान में बम विस्फोट

सूडान में तैनात भारतीय सैनिकों को मिला UN मैडल

भारत करेगा समझौते का सम्मान, तभी वर्ल्ड लीग में खेलेगा पकिस्तान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -