अमेरिका : प्यार में इंसान को कुछ भी नजर नहीं आता है की वह क्या कर रहा है व यह कदम उसे किस और धकेल रहा है | ऐसा ही एक वाकया हमे एक महिला ने बताया की जिंदगी के उतार चढ़ाव वाले सफर में वह किस तरह से जी रही थी | एक टीवी साक्षात्कार में अमेरिका के जॉर्जिया शहर में रहने वाली लीसा क्लार्क ने कहा की जब में उम्र के 36 के पड़ाव को पार कर रही थी तब वे एक 15 साल के बेटे की माँ थी तथा पति से तलाक की परिस्थिति से गुजर रही थी | उसी दौरान वह अपने बेटे के दोस्त से मिली थी जिसने अपनी उम्र को सत्रह साल बताया था |
धीरे-धीरे मेरी उस लड़के से दोस्ती बड़ी व कब न जाने यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई | इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने और लीसा प्रेगनेंट भी हुई | लीसा को बाद में पता चला की जिस लड़के के प्यार में वो पड़ी थी उसकी उम्र 14 साल थी | बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया बाद में जब उस लड़के की 15 साल की उम्र हुई तो दोनों परिवार की रजामंदी से उनकी शादी भी हो गई थी | बाद में लीसा का उस लड़के से दूसरा बच्चा भी हुआ बच्चा होने के बाद लीसा का उस लड़के से अलगाव हो गया तथा दोनों अलग रहने लगे इस दौरान दोनों अपने बच्चो का पूरी तरह से ध्यान रख रहे है |