जानिए, 10 सितम्बर से जुड़े इतिहास को
जानिए, 10 सितम्बर से जुड़े इतिहास को
Share:

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व में उत्सव से जुडी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है और कहती है कि हमें भी अपने जीवन जीनें का ढंग सीखना चाहिए और जीवन की इस डोर को आगे कैसे ले जाना है, कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है. तमाम बाते सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 10 सितम्बर से जुड़ा इतिहास आज ही के दिन देश-विदेश में क्या क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातो से आपको अवगत करायेगे.

इतिहास में 10 सितम्बर का दिन

1846- एलियस होवे ने सिलाई मशीन का पेटेंट कराया।

1847- हवाई में पहला थियेटर खुला।

1887- स्वतंत्रता सेनानी गोविंद बल्लभ पंत का जन्म हुआ। वे उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री थे। वे अपने साहस और संकल्प में प्रसिद्ध थे। सरदार वल्लभ भाई पटेल के निधन के बाद वे भारत के गृहमंत्री बने। हिन्दी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने और ज़मीनदारी प्रथा को समाप्त करने में उनका महत्त्ववपूर्ण योगदान था। वर्ष 1957 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

1914- मेसूरी नामक झील के समीप जर्मनी और रुस की सेनाओं के बीच युद्ध आरंभ हुआ। यह युद्ध प्रथम विश्व युद्ध में संयुक्त मोर्चे में रुस की भागीदारी के बाद आरंभ हुआ।

1915- बाघा जतिन के नाम से मशहूर प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी जतीन्द्र नाथ मुखर्जी का बालासोर अस्पताल में निधन।

1919- प्रथम विश्व युद्ध के विजयी देशों और ऑस्ट्रिया हंग्री शासन के बीच सेन्ट जर्मन समझौते पर हस्ताक्षर हुए। इस समझौते के आधार पर ऑस्ट्रिया को ऑस्ट्रिया हंग्री और चेकोस्लवाकिया में विभाजित कर दिया गया। इसी प्रकार उसका कुछ भाग इटली,योगोस्लाविया, सोवियत संघ पोलैन्ड और रोमानिया के दे दिया गया।

1923- आयरलैंड संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल हुआ। आयरलैंड यूरोपीय महाद्वीप का एक छोटा सा देश है जिसके चारों ओर प्रकृति का सौन्दर्य फैला हुआ है। पूरा देश हरियाली से भरा हुआ है। यह दुनिया में सबसे बडे द्वीप के रूप में 20वें स्थान पर आता है।

1926- जर्मनी ने लीग ऑफ नेशंस की सदस्यता ली।

1939- कनाडा ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1966- संसद ने पंजाब एवं हरियाणा के गठन को मंजूरी दी।

 

 

यह भी पढ़े-

स्वतंत्रता संग्राम के मौन सेवक गोविन्द बल्लभ पंत

इतिहास से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

इतिहास से जुड़े कुछ ख़ास प्रश्नोत्तर

 

जॉब और करियर से जुडी हर ख़बर न्यूज़ ट्रैक पर सिर्फ एक क्लिक में, पढिये कैसे करे जॉब पाने के लिए तैयारी और बहुत कुछ.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -