बारिश के कारण गंगोत्री हाईवे बंद, कावड़ यात्री फंसे
बारिश के कारण गंगोत्री हाईवे बंद, कावड़ यात्री फंसे
Share:

उत्तरकाशी : उत्तराखंड में झमाझम बारिश का असर है। इस दौरान गंगोत्री हाईवे बंद हो गया। दरअसल गंगोत्री हाईवे को एहतियातन बंद कर दिया गया था। यहां पर तेज बारिश का असर साफतौर पर देखने को मिला। मार्ग बंद होने के कारण यात्री परेशान हुए।

इतना ही नहीं कावड़यात्रियों को काफी परेशानी भी हुई। गंगोत्री हाईवे रात्रि से गंगनानी और हेलगूगाड के समीप बोल्डर और मलबा रास्ते में आ जाने के कारण बंद हो गया था। राहत दल ने इस मार्ग को प्रारंभ करने के लिए काफी मशक्कत की। मिली जानकारी के अनुसार गंगनानी के समीप ढाईसौ दुपहिया वाहन और कावड़यात्री फंस गए।

इतना ही नहीं डाक कांवडत्र वाहनों के साथ देर शाम तक मार्ग खुलने की प्रतीक्षा करते रहे। गंगोत्री धाम का रास्ता बंद होने के कारण पाकिस्तान के यात्री बिना दर्शन कर वापस लौट गए। पाकिस्तान के यात्रियों को गंगोत्री धाम दर्शन किए बिना केदारनाथ के लिए निकलना पड़ा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -