हलके में न लें हाई हील के खतरे को
हलके में न लें हाई हील के खतरे को
Share:

 

आज के फैशनपरस्त माहौल में जंहा सुन्दर दिखना एक अनिवार्यता है , वंही अपने लुक में आकर्षण लाने के लिये और स्वयं को सामान्य उचाई से थोड़ा लंबा दिखने के लिये अक्सर लडकियां हाई हील का सहारा लेती है | धीरे धीरे हाई हील पेहेनना उनकी आदत में शुमार हो जाता है| लेटेस्ट फैशन और स्टाइल की मारी लडकियां अधिकाँश हील पहनने के खतरों से अनजान रहती है और जब इसका असर दिखने लगता है तब तक काफी देर हो चुकी होती है | इसे भी बढ़कर कई पर इसके  घातक परिणाम जीवन भर भुजगतने पड़ते है| यूँ तो कभी कभी हील पहनने में कोई बुराई नहीं, पर इनकी लत लग जाना बुरा है|

 आइये जाने हाई हील आपके स्वास्थ पर कितना बुरा असर डालती है :-

1 महिलाओं को गठिया, फ्रैक्‍चर, मुड़ी हुई नसों की शिकायत हो सकती है। 

2 हाई हील की सैंडिल पहनकर चलना और उसे पहनकर बैलेंस बना पाना वाकई एक मुश्किल काम है,इस बैलेंस के चक्कर में कैफ, हिप और स्पाइन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है|

3 हाई हील की सैंडिल पहनने से घुटनों पर बहुत दबाव पड़ता है|

4 हाई हील से स्पाइन पर असर पड़ता है और पीठ दर्द एक हमेशा रहने वाला दर्द बन जाता है.

5 हील पहनने की वजह से पैर अपनी प्राकृतिक स्थिति से कहीं अधिक कोण पर मुड़ जाते हैं। इस कारण पैरों और आस-पास के अंगो में रक्त संचार कम हो जाता है। जिससे वहां मौजूद स्पेल स्पाइडर नसें क्षतिग्रस्त हो सकती हैं।

6 हाई हील पहनने से महिला के कूल्हे और कमर पर अप्राकृतिक जोर पड़ता है। साथ ही हील पहनी महिला को एक ख़ास पोज़ में खड़ा रहना या चलना पड़ता है, जिनसे स्थाई कमर दर्द की समस्या हो सकती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -