मिस्त्र के ज्योतिष से जाने अपने भविष्य के बारे में
मिस्त्र के ज्योतिष से जाने अपने भविष्य के बारे में
Share:

भविष्य सभी के लिए एक पहेली बना हुआ है जिसका जवाब किसी के पास भी नहीं है लेकन हर इंसान इस पहेली का जवाब जानना चाहता है। वहीं शास्त्र एक ऐसा माध्यम है जो मनुष्य के हर सवाल का जवाब मुहैया कराता है। ऐसे ही अगर भविष्य के बारे में बात करें तो शास्त्र इंसान से जुड़े भविष्य के बारे में बताता है। जिस प्रकार हिन्दू के लिए ज्योतिषशास्त्र होता है ठीक उसी प्रकार मिस्र सभ्यता के लिए उनका अपना अलग शास्त्र है आज हम उसी शास्त्र के माध्यम से भविष्य को जानने कि कोशिश पर चर्चा करेंगे।

मिस्त्र ज्योतिष के अनुसार काल चक्र को 12 राशियों में बांटा गया है। मिस्र की इस प्राचीन ज्योतिष पद्धति में अंकशास्त्र की तरह जन्म तिथि के अनुसार राशि निर्धारित होती है। उनकी राशियों का नाम यहां के देवताओं के नाम पर रखा गया है। आइए जानते हैं मिस्त्र की राशियों व उनसे जुड़ी रोचक बातों के साथ ही कैसे किया जाता है इन राशियों का निर्धारण और उनका प्रभाव।

जिन लोगों की जन्म तारीख जनवरी 1-7, जून 19-28, सितंबर 1-7, नवंबर 18-26 के बीच होती है। उनकी राशि नाइल मानी जाती है। यह राशि इनोवेशन का प्रतीक मानी जाती है। ऐसे लोग हमेशा कुछ नया करने में यकीन करते हैं।

जनवरी 8-21, फरवरी 1-11 के बीच जन्म लेने वाले लोगों की राशि आमोन मानी जाती है। मिस्र की दूसरी राशि चिह्न है आमोन रा। इसके अंतर्गत आने वाले लोग बेहतरीन नेता होते हैं। इनकी मैनेजमेंट स्किल कमाल की होती है।

जनवरी 22-31, सितंबर 8-22 जिनकी डेट ऑफ बर्थ होती है उन लोगों का राशि चिह्न है मुठ। मिस्र में मुठ को माता का प्रतीक होता है। इस राशि के अंतर्गत जन्मे लोग आदर्श माता-पिता साबित होते हैं। ये तार्किक और व्यवहारिक सोच के मालिक होते हैं।

जिन लोगों की जन्म तारीख फरवरी 12-29  अगस्त 20-31 के बीच होती है। गेब राशि के लोग दयालु और संवेदनशील होते हैं। ये अपने सहज ज्ञान और भावनाओं पर बहुत यकीन करते हैं और अपने आस-पास होने वाली घटनाओं से काफी प्रभावित रहते हैं।

 

मांग भरने का यह तरीका आपके पति को संकट में डाल सकता है

भूल से भी रात को न करें ये गलतियां वरना दुर्भाग्य पीछे पड़ जाएगा

शास्त्रों में महिलाओं के द्वारा किये गये इन कामों को वर्जित बताया गया है

सिंह राशि वालों में होती है ये खास बातें

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -