पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल की संदिग्ध मौत !
पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल की संदिग्ध मौत !
Share:

ईटानगर : अरूणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल अपने घर में मृत पाए गए। उनका शव उनके घर से बरामद किया गया है। संदिग्ध हालत में पूर्व मुख्यमंत्री पुल की मौत को गंभीर माना जा रहा है। हालांकि इस बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आ रही है, लेकिन माना जा रहा है कि कलिखो ने सुसाइड किया है।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री की इस तरह से मौत हो जाने पर राजनीतिक हलकों में शोक फैल गया है। इस मामले में जांच की जा रही है। उनके परिजन से भी चर्चा की जा रही है। निनाॅन्ग एरिंग ने कलिखो पुल की मृत्यु पर कहा कि यह बात जानकर एक तरह से सदमा लगा है।

उन्होंने कहा कि उनके परिजन से अभी चर्चा नहीं हुई है। गौरतलब है कि वे कुछ समय पूर्व ही मुख्यमंत्री के पद से हटे थे। माना जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या की है लेकिन अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उन्होंने आत्महत्या क्यों की है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -