डाॅ. कुमार विश्वास के खिलाफ केस दर्ज
डाॅ. कुमार विश्वास के खिलाफ केस दर्ज
Share:

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता डाॅ. कुमार विश्वास के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में डाॅ. विश्वास के विरूद्ध महिला की मर्यादा भंग करने का आरोप दर्ज करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सेेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के आईपी एस्टेट थाने में कुमार विश्वास के विरूद्ध एफआईआर दायर की गई। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि केस में आईपीसी की धारा 509 के अंतर्गत दायर किया गया है। हालांकि यह एक प्रकार का जमानती मामलेा है। डाॅ. विश्वास को जमानत दी जा सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन बरखा सिंह ने डाॅ. विश्वास के विरूद्ध जिस तरह का मामला दर्ज करवाया गया है उसके तहत यह बात सामने आई है कि डाॅ. विश्वास को महिला आयोग ने प्रस्तुत होने को कहा लेकिन वे प्रस्तुत नहीं हुए। दिल्ली महिला आयोग के समन पर डाॅ. विश्वास आयोग के कार्यालय में भी नहीं पहुंचे। दिल्ली सरकार ने बरखा सिंह नोटिस जारी कर दिया गया। मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए भी कहा गया। तो दूसरी ओर एसएचओ आईपी एस्टेट ने एफआईआर दर्ज करवाई।

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी अंर्तकलह के बाद से ही सुर्खियों में आई हुई है। पहले पार्टी अपने ही नेताओं के बीच होने वाले विवाद से कमजोर हुई तो इसके बाद डाॅ. कुमार विश्वास और पार्टी की एक कार्यकर्ता के बीच अवैध संबंध की बात ने तूल पकड़ लिया। जिसके बाद मामला महिला आयोग पहुुंचा। ताजा स्थिति में प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राज्य के उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच नौकरशाहों की नियुक्ति का विवाद सामने आया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -