जब खुशी में अमेरिका की फर्स्ट लेडी लगी पति संग झूमने
Share:

वॉशिंगटन : किसी आम इंसान को नाचते हुए देखकर हम इतने खुश होते है, तो किसी देश के प्रसीडेंट को नाचते हुए देखना कितना अच्छा लग सकता है। वो भी दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के प्रेसीडेंट को। 4 मई को स्टार वॉर्स डे मनाया जाता है।

व्हाइट हाउस में इसे बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इसे सेलिब्रेट करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और अमेरिका की फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा ने खुशी में खूब नाचा, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस वीडियो को खुद व्हाइट हाउस द्वारा ट्वीट किया गया है।

इसमें ओबामा और मिशेल दोनों जमकर डांस कर रहे है। गाना शुरु होते ही मिशेल खुशी से उछल पड़ती है और कहती है ये मेरा फेवरेट सांग है। इस डांस में स्टार वॉर्स्स के कैरेक्‍टर्स स्टॉर्मट्रूपर और आर2डी2 भी है। मात्र 22 सेकंड का यह वीडियो काफी दिलकश है। स्टार वॉर्स डे की शुरुआत 2011 में हुई थी। इस पर बहुत सारी फिलमें भी बन चुकी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -