तकरार के बाद गायब हो गया छात्र, पुलिस परेशान
तकरार के बाद गायब हो गया छात्र, पुलिस परेशान
Share:

नई दिल्ली : विवादों में रहने वाले जवाहरलाल नेहरू विवि में हुई तकरार के बाद यहां का एक विद्यार्थी गायब हो गया है। छात्र को ढूंढने में न तो विवि प्रशासन ने और न ही पुलिस ने कोई कसर रखी है, बावजूद इसके छात्र दो दिनों से मिला नहीं है। छात्र के लापता होने के बाद विवि व पुलिस प्रशासन परेशान है।  फिलहाल मामले की छानबीन व छात्र को तलाशने का काम जारी है।

विवाद हुआ था, इसके बाद

पुलिस ने बताया कि जो छात्र लापता हुआ है उसका नाम नजीब अहमद है और वह होस्टल में रह रहा था। बताया गया है कि शनिवार की रात उसका अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और इसके चलते नजीब ने परिषद के एक सदस्य को चांटा भी मार दिया था। जानकारी मिली है कि इसके बाद विवाद बढ़ा तो नजीब को होस्टल का कमरा खाली करने के लिये कह दिया गया।

बस इसके बाद से ही नजीब कथित तौर से गायब हो गया है। इधर नजीब को बचाने वालों का आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की थी। पुलिस का कहना है कि छात्र को तलाश लिया जायेगा। पुलिस ने नजीब के माता पिता को सूचना दी थी, उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

रांची विवि के प्रोवीसी का मात्रा डेढ़ माह में पद से इस्तीफा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -