जर्मनी में आतंकी हमला, 9 लोगों की मौत
जर्मनी में आतंकी हमला, 9 लोगों की मौत
Share:

म्यूनिख : जर्मनी के म्यूनिख शहर स्थित शाॅपिंग सेंटर में जोरदार फायरिंग हुई। इस दौरान करीब 10 लोगों की मौत हो गई। जर्मनी में हुए इस हमले के बाद यूरोप दहल गया। मारे गए लोगों में एक हमलावर भी शामिल है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह आतंकी हमला था या नहीं। दरअसल हमले का उद्देश्य अभी पता नहीं चला है। मिली जानकारी के अनुसार म्यूनिख के शाॅपिंग सेंटर में 18 वर्षीय युवक ने फायरिंग कर दी। युवक की पहचान ईरानी मूल के जर्मन नागरिक के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हमलावर ने फायरिंग कर दी। इसके बाद उसने स्वयं को गोली मार दी। माना जा रहा है कि इस हमले में 3 बंदूकधारी भी शामिल थे। हालांकि हमला होने के बाद सुरक्षा बलों ने अपनी कमान संभाल ली है। हमले के दौरान क्षेत्र के ओईजेड शाॅपिंग माॅल में अफरा - तफरी मच गई।

पुलिस ने शाॅपिंग सेंटर को हर ओर से घेर लिया। इतना ही नहीं लोगों को सार्वजनिक क्षेत्र से दूर रहने के लिए कहा गया। शाॅपिंग माॅल को पूरी ओर से खाली करवा दिया गया है। पुलिस का यह अभियान देर तक चलता रहा। सुरक्षा कारणों के चलते मेट्रो को बंद कर दिया गया। पुलिस अपने अभियान में लगी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -