भ्रष्टाचार को आरोप में घिरे 9 सदस्यों को AAP ने निकाला
भ्रष्टाचार को आरोप में घिरे 9 सदस्यों को AAP ने निकाला
Share:

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी ने अपने उन नेताओं को राष्ट्रीय परिषद से निकाल दिया है जिन्होंने पार्टी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इन लोगों में पवित्तर सिंह समेत 9 नेता शामिल हैं। दरअसल इन लोगों ने पार्टी में भ्रष्टाचार गहराने की बात कही थी। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने इन सदस्यों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की है। 

दरअसल पवित्तर सिंह ने आरोप लगाया था कि दिल्ली में हुए चुनाव को लेकर करीब 1 लाख रूपए लिए गए थे। इसके पूर्व जरनैल सिंह ने भी चुनाव खर्च के लिए 1 लाख रूपए लेने की बात स्वीकार की थी। मिली जानकारी के अनुसार सुच्चा सिंह छोटेपुर को पार्टी के पदाधिकारियों ने संयोजक पद से हटा दिया था। हालांकि उनका कहना था कि यह धनराशि पार्टी खर्च के लिए ली थी जबकि जरनैल सिंह ने अपने द्वारा खर्च के लिए लेने वाले पैसों और इस मामले को अलग - अलग बताया है। 

हालांकि जिन पर आरोप लगा है उनमें शामिल डाॅ. अमनदीप सिंह बैंस, दलविंदर सिंह ने सोश्यल मीडिया पर अपना पक्ष रखा। गौरतलब है कि नेशनल काउंसिल के सदस्य पवित्तर सिंह, स्टेट मीडिया टीम के सदस्य कर्नल जसजीत सिंह गिल, सर्कल प्रभारी जगतार सिंह, महिला विंग की लखविंदर कौर, एनआर आई, सैल के हरपाल सिंह, डाॅ. अमनदीप सिंह बैंस, बलजीत सिंह चाहल, कर्नल दलविंदर सिंह ग्रेवाल और अमनदीप बोपाराय आदि को निकाला गया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -