8 साल की बच्ची के साथ दरिन्दगी करने वाले वृद्ध को मिली सजा
8 साल की बच्ची के साथ दरिन्दगी करने वाले वृद्ध को मिली सजा
Share:

भोपालः हैवानियत कि दरिन्दगी दिखाते हुए 8 साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले एक वृद्ध को 5 साल कैद और 10 हजार रूपए जुर्माने की सजा हुई। वृद्ध ने साल भर पहले बच्ची के साथ बलात्कार किया था। जिसकी सजा उसे अब मिली।

अपर.सत्र न्यायाधीश शशिभूषण पाठक ने 8 वर्षीय बच्ची से अश्लील छेड़छाड़ के आरोपी वृद्घ को 5 साल कैद और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। घटना 11 सितंबर 2015 की रात साढ़े नौ बजे ईदगाह हिल्स स्थित गुरुद्वारे में हुई थी। शहजहांनाबाद थाने में पीड़ित बच्ची के पिता ने रिपोर्ट की थी कि वह अपने परिजनों के साथ प्रकाश पर्व में शामिल होने गुरुद्वारे गए थे। इसी बीच उनकी 8 वर्षीय बच्ची घबराई हुई सी उनके पास पहुंची। उसने बताया कि उसे एक अंकल ने चॉकलेट के बहाने अपने पास बुलाया और वह उसे बहलाकर गुरुद्वारे के पीछे सीढ़ियों के पास ले गए। वहां अंकल ने उसके साथ अश्लील हरकत की। 

लड़की घबराकर वहां से भाग कर आ गई। गुरुद्वारे में जब यह बात सभी ने सुनी तो उन्होंने वहां से 66 वर्षीय वृद्घ हरभजन सिंह को पकड़ लिया। वृद्घ ने पहले भी किसी बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की थीं इसलिए उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत अश्लील छेड़छाड़ का अपराध कायम किया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -