एस्केलेटर में फंसा 7 साल के बालक का हाथ, 2 घंटे बाद निकाला
एस्केलेटर में फंसा 7 साल के बालक का हाथ, 2 घंटे बाद निकाला
Share:

रायपुर : छतीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बच्चे का हाथ एस्केलेटर के बीच फंस गया, जिसे दो घंटे बाद निकालना संभव हुआ। मॉल में घूमने आए बच्चे की उम्र महज 7 साल थी। इस दौरान उसे बेहद गंभीर चोंटे आई। इसके बाद करीब 2 घंटे की जद्दोजहद के बाद बच्चे के हाथ को बाहर निकाला गया, जिसके बाद उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया।

घटना रायपुर के पंडरी इलाके के शयाम प्लाजा की है, जहाँ बच्चा अपनी मां के साथ घूमने आया। उसकी मां उसी प्लाजा में काम करती है। बच्चे का नाम साजम डहेरिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक साजन कंचा लाने के लिए सीढ़ियों से नीचे जा रहा था। इसी कोशिश के दौरान उशका हाथ एस्केलेटर में फंस गया।

जैसे ही इस घटना की जानकारी अधिकारियों को मिली तुरंत एस्केलेटर को बंद किया गया और बच्चे के हाथ को एन्सथेसिया के जरिए सुन्न किया गया। इसके बाद करीब दो घंटे बाद अधिकारी बच्चे के हाथ को निकालने में सफल हुए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -