दुनिया के 7 ऐसे शहर जो समा गए समुद्र की गहराई में
दुनिया के 7 ऐसे शहर जो समा गए समुद्र की गहराई में
Share:

कई बार प्रकृति तो कई बार इंसानों के प्रहार से दुनिया के कई ऐसे शहर हैं जो जलमग्न हो गए. कुछ के नाम आज भी हमारी जुबान पर हैं, तो वहीं कई को हम आज भुला चुके हैं. मगर पुरातत्व विभाग ने आज उन्हें खोज निकाला है. हम आज लेकर आए हैं 7 ऐसे ही शहरों की कहानी .

1. क्लियोपेट्रा का एलेक्जेंड्रिया, इजिप्ट - पुरातन काल के इजिप्ट में क्लियोपेट्रा नामक रानी राज किया करती थी। एक टीम ने इस 1600 वर्ष पुराने शहर को समंदर के नीचे खोज निकाला।

2. पैवलोपेत्री, ग्रीस - इस शहर के जलमग्न होने के पीछे की मुख्य वजह भी भूकम्प ही है। लगभग 1000 ई. पूर्व का यह शहर इतिहास के सबसे पुराने जलमग्न होने वाले शहरों में से एक है।

3. पोर्ट रॉयल, जमैका - किसी जमाने में दुनिया का सबसे हलचल भरा शहर हुआ करता था। यहां की शराब और वैश्याओं की वजह से यह पूरी दुनिया में मशहूर हुआ करता था।

4. द्वारका, भारत - इसे दुनिया के सात सबसे पुराने शहरों में शुमार किया जाता है। माना जाता है कि श्री कृष्ण के धरती गमन के बाद यह शहर धीरे-धीरे जलमग्न हो गया।

5. योनागुनी-जिमा के पिरामिड्स, जापान - ये बात आज तक पता नही चली है कि शहर इंसान द्वारा बसाया है या फिर प्रकृति द्वारा। डाइविंग करने वालों के बीच यह पसंदीदा स्थान है। हालांकि इससे बच के भी रहना पड़ता है कि यह शार्कों के आने-जाने वाली जगह भी है।

6. ओंटारियो के गुमनाम गांव, कनाडा - कनाडा के ओंटारियो गणराज्य में दस जनजातियों के रहने वाले स्थल जलमग्न हो गया, जब संत लॉरेंस नदी को संत लॉरेंस समुद्रीपथ में तब्दील किया गया।

7. क्विनडाओ झील की लॉयन सिटी, चीन - चीन के इस जलमग्न शहर को दुनिया के कुछ सबसे बेहतरीन शहरों में शुमार किया जा सकता है। यह शहर हन राजवंश द्वारा बसाया गया था। 

आखिर ये है क्या फल या सब्जी...?

एक ऐसा देश जहां महिलाएं शादी से बाद भी बनती है गैर मर्द से संबंध

एक ऐसा घर जिसकी खूबसूरती जीत लेती है लोगों का दिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -