Nov 06 2016 01:45 PM
चंडीगढ़ : ठंड ने तो अपना असर दिखाना शुरू कर ही दिया है वहीं अब कोहरा भी लोगों को परेशानी का सबब बनने लगा है। कोहरे के कारण यहां सात लोगो की जान चली गई अब तक दस से अधिक लोग बुरी तरह से घायल होना बताये जा रहे है। कोहरा इतना घना है कि आमने सामने के वाहन दिखते नहीं है और इनकी भिड़ंत हो जाती है। वाहन दुर्घटना में सात लोगों की जिंदगी खत्म हो गई।
दिल्ली के साथ ही हरियाणा और पंजाब में ठंड का असर होने लगा है तथा कोहरा भी छाने लगा है। बताया गया है कि कोहरे के चलते हरियाणा के दाबली सिरसा मार्ग पर रविवार की सुबह भी एक दुर्घटना में 13 लोग गंभीर घायल हो गये जबकि 6 लोगों की मौत होने संबंधी जानकारी मिली है।
इधर यातायात पुलिस अधिकारियों ने लोगों से यह कहा है कि वे सावधानी से वाहन चलाये तथा यदि आवश्यक नहीं है तो कोहरे में वाहन नहीं चलाने की भी अपील अधिकारियों द्वारा लोगों से की गई है। बावजूद इसके लोग कोहरे में वाहन चलाने की हिम्मत कर दुर्घटना का शिकार हो रहे है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दो तीन दिनों में कोहरा और अधिक बना रहेगा।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED