6 साल का बच्चा बनने वाला है मां, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप
6 साल का बच्चा बनने वाला है मां, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप
Share:

आमतौर पर जब कोई महिला गर्भवती होती है तो पूरे घर वाले खुश हो जाते हैं और घर में नये मेहमान के आने की खुशी मनाते है। आपने तो अधिकतर यही सुना है कि महिला किसी बच्चे को जन्म देने वाली है या फिर यह महिला गर्भवती हो गई है कुछ ऐसा ही हम आमतौर पर सुनते आ रहे हैं लेकिन बहुत ही हैरानी में डाल देने वाली अविश्वसनीय खबर सामने आ रही है कि मात्र 6 साल का लड़का प्रेग्नेंट था। और डाॅक्टर ने लड़के के पेट से एक अविकसित भ्रुण निकाला है। डॉक्टर्स ने बताया कि भारत में यह ऐसा 10वा मामला है इससे पहले भी ऐसे 9 मामले सामने आये है। बच्चे के पेट में भ्रूण की बात सुनकर परिजनों के तो होश उड़ गए और उन्हें यकीन नही हुआ पर सारा मांजरा समझने के बाद परिजनों को तसल्ली हुई।  

जिस घटना की हम बात कर रहे हैं यह अविश्वसनीय घटना वाराणसी की है। दरअसल झारखण्ड के गड़वा निवासी रमेश के पिता ने बताया की पिछले कुछ दिनां से बच्चे के पेट में अचानक से दर्द उठने लगा है और यह दर्द उसे धीरे-धीरे रोजाना उठने लगा है। और इसी दर्द के कारण बच्चा ठीक से कुछ भी खा पी नहीं पा रहा था। और कमजोर होता जा रहा था। बच्चे को देखते हुए पूरे घरवालों की चिंता बढ़ती ही जा रही थी। बच्चे के इलाज के लिए सबसे पहले घर वालों ने बी एच यू से इलाज करवाया था पर यहां पर कोई आराम नहीं मिला और बच्चे की हालत दिन पर दिन खराब ही होती जा रही थी।

इसके बाद बच्चे को को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में दिखाया शुरूआती जांच में डॉक्टर्स ने पेट में गाँठ होना बताया और गाँठ निकालने के लिए आपरेशन बता दिया।  लेकिन जब आपरेशन शुरू हुआ तो डॉक्टर्स हैरानी में पड़ गए, गाँठ जैसी दिखने वाली वो चीज़ अविकसित भ्रूण था जिसे 2 घंटे के आपरेशन के बाद निकाल दिया गया। इस समस्या के बारे में डाॅक्टर का कहना है कि ऐसा लगभग 5 लाख बच्चों में से एक बच्चे को होता है। और ऐसा होना संभव है। इसे ट्यूरी थ्येरी कहते हैं, जिसमें एक मां के गर्भ में दो बच्चों के भ्रुण होते हैं लेकिन विकसित केवल एक ही हो पाता है और जो अविकसित भ्रुण होता है वह बच्चे के पेट में चले जाता है। और फिर वह धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। 

यहां लगती है मर्दों की बोली और औरते होती हैं इनकी खरीददार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -