पत्तागोभी मे छुपा है 6 फायदे
पत्तागोभी मे छुपा है 6 फायदे
Share:


पत्तागोभी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और ये आमतौर पर हर घर में आसानी से मिल भी जाता है। चाइनीज डिशेज में पत्तागोभी का बहुत प्रयोग किया जाता है। पत्तागोभी से बहुत से बीमारी दूर होती है साथ ही ये त्वचा को भी निखरता हैं। आइए जानते हैं पत्तागोभी के और भी फायदे
  
वजन घटाए 
पत्तागोभी वजन घटाने मे बहुत फायदेमंद हैं। इसके लिए पत्तागोभी को उबालें और सूप बना के पी लें। इसे रोज दही और अन्य सब्ज‍ियों के साथ सलाद बना के खाए। इससे काफी फायदा मिलेगा। 

कब्ज 
पत्तागोभी से कब्ज की समस्या दूर होती है। इससे पाचन क्रिया अच्छा होती है और कब्ज भी दूर होती है। पत्तागोभी से पेट साफ भी होता है। 

कैंसर 
पत्तागोभी का सेवन से शरीर में कैंसर की संभावना कुछ हद तक कम हो जाती हैं। क्योंकि इसमे कार्बीनॉल, सल्फोरेन, डिनडॉलीमेथेन, ल्यूपेल, सिनीग्रिनइंडोल पाया जाता है जिससे कैंसर की संभावना कम होती है। 

आंखों की सुरक्षा
पत्तागोभी में बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो माेतियाबिंद और नेत्र संबंधी समस्या को दूर करता है और आंखों की सुरक्षा भी करता है। 

रोगप्रतिरोधक क्षमता 
पत्तागोभी मे विटामिन-सी की मात्रा अधिक होती है। जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और शरीर को सुरक्षित रखता है। 

त्वचा रहे स्वस्थ
पत्तागोभी के नियमित सेवन से चेहरा खूबसूरत होता है और त्वचा में चमक आती है। क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकैमिकल पाया जाता है। इसके रोजाना सेवन से नैचुरल ग्लो भी आता हैं। 

पत्तागोभी अन्य फायदे 
1. पत्तागोभी से रंग साफ होता है। 
2. पत्तागोभी में अमीनो एसिड होता है जो सूजन को कम करता हैं। 
3. पत्तागोभी के नियमित सेवन से बालों को काफी फायदा मिलता है। 
4. पत्तागोभी खून की कमी भी दूर होती है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -