बीच तालाब में नाव में नाचने लगे शराबी लड़के, डूबने से 5 की मौत
बीच तालाब में नाव में नाचने लगे शराबी लड़के, डूबने से 5 की मौत
Share:

भोपाल : भोपाल के छोटे तालाब में चलती नाव में हादसा होने के कारण कुछ लड़के डूब गए। डूबने वाले लड़कों में से 5 लड़कों के शव निकाले गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुछ लड़कों ने शराब पी रखी थी। इनमें से एक लड़का जब किनारे पहुंच गया तो उसके साथियों को डूबता हुआ देखकर वह फिर से तालाब में कूद गया। ऐसे में जब वह तालाब में पहुंचा तो वह भी डूब गया। लड़के तैरना जानते थे मगर नाव में ही नीचे की ओर अटक जाने के चलते वे फंस गए। इस दुर्घटना में उनका एक साथी मोनू बाथम जीवित बचा।

रविवार शाम उनका मित्र बिट्टू मालवीय भोईपुरा पहुंचा था। उसी के साथ अजय, राज मालवीय, मनीष, अप्पू, सौरभ और आरिफ आदि भी थे। इस लड़के ने बताया कि वे लोग काफी देर नाव में थे मगर जब अंधेरा हो गया तो वे तालाब में उतर गए। लगभग 1 घंटे तक नाव में ही रहने के बाद जब वे लोग घाटे की ओर जाने लगे तो कुछ लड़के उत्साह में नाव में ही नाचने लगे। ऐसे में नाव असंतुलित हो गई। नाव तालाब में ही पलट गई। नाव के पलटते ही लड़के तैरने की कोशिश करने लगे लेकिन अधिकांश नाव के नीचे ही फंस गए। ऐसे में बिट्टू नामक मित्र तैरते हुए उन्हें बचाने के लिए पानी में उतरा था।

अन्य मित्र किनारे लगे लेकिन राज नामक मित्र और उसके समेत अन्य मित्र पानी में ही थे। ऐसे में राज को बचाने के लिए बिट्टू फिर पानी में उतरा लेकिन वह फिर बाहर नहीं आ पाया। हालांकि 5 लड़कों को बचाने का प्रयास किया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। दूसरी ओर यह जानकारी भी सामने आई है कि छोटे तालाब में रात्रि में नाव चलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिसके कारण ये सवाल उठाए जा रहे हैं कि तालाब में ये लड़के नाव कैसे ले गए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -