श्रीनगर के समीप बस खाई में गिरी, 4 की मौत
श्रीनगर के समीप बस खाई में गिरी, 4 की मौत
Share:

टिहरी : टिहरी-श्रीनगर मार्ग के पास कीर्तनगर क्षेत्र में एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में करीब 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 26 लोग घायल हो गए। घायलों में 5 की हालत गंभीर बताई गई हैं। यह हादसा क्षेत्र के जखंड-टकोली मार्ग में हुआ। इस बस में करीब 29 लोग सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार टिहरी बरिंद्र जीत सिंह द्वारा यह कहा गया है कि दोपहर करीब 12 बजे टिहरी-श्रीनगर रोड़ पर कीर्तनगर क्षेत्र में बस खाई में गिरी। इस दौरान बस में सवार करीब 4 यात्रियों की मौत हो गई।

दूसरी ओर इस हादसे में 26 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बस खाई में गिरते ही आसपास के लोग दुर्घटनास्थल की ओर दौड़े। बस में फंसे यात्रियों को निकालने का प्रयास किया गया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है। आपदा प्रबंधन दल ने शवों को निकालने का कार्य प्रारंभ कर दिया। पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा हादसे की जांच की जा रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -