पाकिस्तान ने पकड़ी भारतीय मछुआरों की 4 नावें
पाकिस्तान ने पकड़ी भारतीय मछुआरों की 4 नावें
Share:

पोरबंदर : पाकिस्तान द्वारा मछुआरों की 4 नावों को पकड़ लिया गया है। कहा जा रहा है कि इन नावों में सवार मछुआरों को कराची ले जाया जा रहा है। पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय मछुआरों की एक नाव पर फायरिंग कर दी। उल्लेखनीय है कि पोरबंदर से होकर मछुआरे बीच समुद्र में चले गए। दूसरी ओर मछुआरे अपनी नावों को संचालित करते हुए पाकिस्तान के क्षेत्र में पहुंच गए। इन मछुआरों को पाकिस्तान द्वारा पकड़ लिया गया। अब इन मछुआरों को कराची ले जाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान के मछुआरे कई बार मछलियां पकड़ते हुए समुद्र में काफी आगे तक चले जाते हैं ऐसे में इन्हें सीमाओं का ध्यान नहीं रहता और ये पाकिस्तान तक पहुंच जाते हैं। पाकिस्त की समुद्री सीमा में दाखिल होने के दौरान पाकिस्तान की ओर से नाव पर फायरिंग भी की गई।

उल्लेखनीय है कि भारत के तटीय क्षेत्रों से होते हुए मछुआरे कई बार श्रीलंका तक पहुंच चुके हैं। श्रीलंका में भी मछुआरों को पकड़ लिया जाता है लेकिन श्रीलंका से भारत का विवाद न होने के कारण सरकार के प्रयासों से इन मछुआरों को छुड़वा लिया गया। अब पाकिस्तान द्वारा पकड़े जाने वाले मछुआरों को छुडवाना भारत के लिए आसान नहीं माना जा रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -