आज के दिन हुई थी 3,700 लोगों की दर्दनाक मौत, जानिए इतिहास

आज के दिन हुई थी 3,700 लोगों की दर्दनाक मौत, जानिए इतिहास
Share:

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 29 नवम्बर का इतिहास को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

आज की महत्वपूर्ण घटनाएं:-
1947 - फलस्तीन के बंटवारे के लिए संयुक्त राष्ट्र ने प्रस्ताव पारित किया. हालांकि इसे लागू नहीं किया गया.
1949 - पूर्वी जर्मनी में यूरेनियम की खदान में भीषण विस्फोट से 3,700 लोगों की मौत.
1961 - दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री रूस के यूरी गैगरिन भारत की यात्रा पर नयी दिल्ली पहुंचे.
1963 - कनाडा एयरलाइंस के एक विमान के उड़ान भरने के तत्काल बाद दुर्घटनाग्रस्त होने से 118 लोगों की मौत.
1975 - ब्रिटेन के मोटर रेसिंग के महानतम ड्राइवर ग्राहम हिल की दक्षिण पूर्व इंग्लैंड में एक विमान दुर्घटना में मौत.
1993 - आधुनिक भारत को अपने औद्योगिक कौशल से समृद्ध बनाने वाले उद्योगपतियों में शुमार जे आर डी टाटा का निधन.
2007 - जनरल अशरफ़ परवेज कयानी ने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख की कमान संभाली.
2008 - कई घंटे के अभियान के बाद मुंबई को आतंकवादियों से मुक्त कराया गया.
2012 - संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फलस्तीन को गैर-सदस्य पर्यवेक्षक का दर्जा दिया.

'न रामायण, न महाभारत, पाठ्यपुस्तकों में कुरान को शामिल करो, उससे बड़ी कोई किताब नहीं..', NCERT से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क की मांग

'जिन्दा है तमिल टाइगर प्रभाकरन..', तमिलनाडु नेता का बड़ा दावा, श्रीलंका सरकार ने 14 साल पहले की थी मौत की घोषणा

'15 दिनों में अपनी दुकानों से हलाल उत्पाद हटा दो..', योगी सरकार ने जारी की डेडलाइन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -