आलोक रंजन को मिला 3 माह का सेवा विस्तार
आलोक रंजन को मिला 3 माह का सेवा विस्तार
Share:

लखनऊ : केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन की सेवाओं को 3 महीने के लिए और बढ़ा दिया है। उल्लेखनीय है कि उनका सेवाकाल 31 मार्च को ही समाप्त हो रहा था। मगर केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय द्वारा इसे लेकर एक पत्र उत्तरप्रदेश सरकार को भेज दिया गया।

इस मामले में रंजन द्वारा 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने की जानकारी भी दी गई थी लेकिन प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने रंजन की सेवाऐं बढ़ाने की बात भी कही।

अब रंजन का कार्यकाल 30 जून तक बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीते माह उनकी सेवाओं का विस्तार करने को लेकर कार्मिक मंत्रालय को जानकारी प्रेषित की थी जिसके बाद कार्मिक मंत्रालय ने इसकी अनुमति दे दी। यही नहीं मुख्य सचिव की तारीफ करते हुए कहा गया कि विकास के कार्य तेज गति से आगे बढ़ेंगे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -