पखांजूर में नक्सलियों से मुठभेड़ में 2 जवान शहीद
पखांजूर में नक्सलियों से मुठभेड़ में 2 जवान शहीद
Share:

कांकेर : पखांजूर में एक बार फिर सुरक्षा बल के जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में करीब 6 जवान घायल हो गए तो दूसरी ओर 2 जवान शहीद हो गए। मिली जानकारी के अनुसार यह हमला देर रात करीब ढाई बजे हुआ। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल की 122 बटालियन के जवान नक्सलियों को रोकने में जुट गए। शहीद जवानों के नाम विजय कुमार और मुकेश हैं।

यही नहीं छोटेबेटिया के पास बेचघाट में बीएसएफ और डीएफ के दल ने एनकाउंटर को अंजाम दिया। इस एनकाउंटर में जो जवान घायल हो गए उन्हें उपचार हेतु हेलिकाॅप्टर  से तुरंत चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई। यही नहीं घायलों को रायपुर ले जाया गया। मुठभेड़ में नक्सलियों के घायल होने की जानकारी मिली है।

घायल जवानों में मनोज कुमार, सिप्तेन थमसन, जगदीश कुमार और बप्पा देवनाथ आदि के नाम शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि इस मुठभेड़ के बाद पंखाजूर और छोटेबेटिया में सीमा सुरक्षा बल की निगरानी बढ़ा दी गई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -