गंगा स्नान के लिए जा रहे यात्रियों की कार का हुआ एक्सीडेंट
गंगा स्नान के लिए जा रहे यात्रियों की कार का हुआ एक्सीडेंट
Share:

नईदिल्ली। दिल्ली का एक परिवार गंगा स्नान के लिए जा रहा था लेकिन इसcहोना पड़ा। दरअसल परिवार मारूति वैन में सवार होकर जा रहा था कि रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 24 पर डासना जेल के पास एक ट्रक ने वाहन को टक्क्र मार दी। वाहन की टक्कर लगने के बाद दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए। प्रभावितों को एम्स में भर्ती करवा दिया गया है।

इनका उपचार किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के गोरखा पार्क में रहने वाले महेश पत्नी अनीता 45 वर्ष, पुत्र आयुष 13 वर्ष, पीयूष 11 वर्ष और बेटी शगुन दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार थे। दुर्घटना के चलते इनका वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में इन्होंने मीतनगर के मनोज का वाहन लिया था।

इस हादसे में मनोज व महेश की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक की गति काफी अधिक थी और उसका चालक नशे में था। जब कार ट्रक के पास पहुंची इसी दौरान ट्रक चालक ने अपना संतुलन खो दिया और ट्रक कार से टकरा गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -