राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारी स्थानांतरित
राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारी स्थानांतरित
Share:

भोपाल: राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों को स्थानांतरित करते हुए नवीन पद-स्थापना आदेश जारी किये हैं।श्री अमर बहादुर सिंह का मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दमोह किया गया स्थानांतरण निरस्त करते हुए अब उन्हें मुख्य महाप्रबंधक मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कम्पनी जबलपुर पदस्थ किया गया है। 

संयुक्त कलेक्टर में श्री मुकेश कुमार जैन का तबादला दतिया, श्री अशोक कुमार ओहरी को पन्ना, श्री सुरेश चंद वर्मा को झाबुआ, श्री एन.एस. राजावत को मंदसौर और श्री बाबूलाल कोचले को नीमच पदस्थ किया गया है।

डिप्टी कलेक्टर में श्री राजेन्द्र सिंह को खरगोन, श्री बिहारी सिंह को सीहोर, श्री लक्ष्मीकांत पाण्डे को भिण्ड, श्री मुकेश कुमार शर्मा को शिवपुरी, श्रीमती उमा करारे को भिण्ड और दिलीप पाण्डे को डिप्टी कलेक्टर खण्डवा पदस्थ किया गया है।

वही श्री बूटा सिंह इवने को उप संचालक नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इंदौर, श्री आनंद कोपरिहा को संयुक्त कलेक्टर जबलपुर, श्री हृदयेश श्रीवास्तव को भू-अर्जन अधिकारी एनवीडीए बड़वानी, 

श्रीमती मधु नाहर को उप राहत आयुक्त भोपाल, सुश्री रंजना पाटने को डिप्टी कलेक्टर देवास, श्री भूपेन्द्र कुमार गोयल को सक्षम प्राधिकारी गेल इंडिया लिमिटेड विजयपुर गुना और श्रीमती प्रियंका गोयल को संयुक्त कलेक्टर खण्डवा पदस्थ किया गया है।

ओर पढ़े-

कोलार में महापौर को चिराग लेकर ढूंढेंगे रहवासी

MP : भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में ब्लास्ट, 12 लोग जख्मी

बॉयफ्रेंड से मिलने भोपाल आई विदेशी लडकियों के साथ मारपीट

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -