10 मई 1857 के दिन आरंभ हुआ था भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम
10 मई 1857 के दिन आरंभ हुआ था भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम
Share:

10 मई को भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत हुई,इसकी के साथ आप जानें आज के इतिहास की वो बातें जो शायद हमें पता ही नहीं की आज के दिन क्या हुआ,बहुत सी ऐसी घटित-घटनाएं,जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व, उत्सव से जुडी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है और कहती है कि हमें भी अपने जीवन जीनें का ढंग सीखना चाहिए और जीवन की इस डोर को आगे कैसे ले जाना है, कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है.

10 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1857 - भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम इसी दिन आरंभ हुआ था.
1994 - दक्षिण अफ़्रीका में नेल्सन मंडेला द्वारा प्रिटोरिया में एक ऐतिहासिक समारोह में राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की गयी.
1999 - पेनिसिलन के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सर एडवर्ड की मृत्यु.
2003 - मोजाम्बिक के राष्ट्रपति जोकि अल्बर्टो फिसानों 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे.
2005 - लाहौर-अमृतसर बस सेवा शुरू करने पर भारत और पाकिस्तान सहमत.
2006 - 1987 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित आस्कर एरियास ने दुबारा कोस्टारिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की. इसरो के अध्यक्ष जी. माधवन नायर और नासा के प्रशासक माइकेल ग्रिफ़िन ने चन्द्रमा पर भेजे जाने वाले भारत के चन्द्रयान 1 पर दो अमेरिकी वैज्ञानिक उपकरण लगाने के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए. भारत में सऊदी अरब के पहले राजदूत शेख़ मुहम्मद इब्न ऊमान अल मुलहेम का 105 वर्ष की आयु में निधन.
2007 - अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने कार्य स्थली पर होने वाले भेदभाव पर रिपोर्ट जारी की.
2008 - लेबनान में ईरान समर्थित विद्रोही संगठन हिजबुल्ला ने राजधानी बेरुत के मुस्लिम इलाके पर क़ब्ज़ा करने का दावा किया.

10 मई को जन्मे व्यक्ति
1961 - बृजलाल खाबरी - तेरहवीं लोकसभा के सदस्य चुने गये.
1929 - सुभाष कश्यप - भारतीय संविधान के विशेषज्ञ एवं 'पद्म भूषण' से भी सम्मानित.
1905 - पंकज मलिक - बांग्ला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता.
1980 - योगेन्द्र सिंह यादव, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक

10 मई को हुए निधन
1936 - मुख़्तार अहमद अंसारी - एक प्रसिद्ध चिकित्सक, प्रसिद्ध राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता, जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में भाग लिया.
1922 - छत्रपति साहू महाराज - महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक और दलितों के हितेषी.
2002 - कैफ़ी आज़मी - फ़िल्म जगत के मशहूर उर्दू शायर.

आज 8 मई- विश्व रेडक्रॉस दिवस के साथ जानिए आज के इतिहास की वो बातें -

रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म दिवस,विश्व हास्य दिवस के साथ जानिए आज का इतिहास

6 मई का इतिहास-आज के दिन जन्में थे स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू

आज 5 मई के इतिहास में जानिए क्या है खास

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -