कांग्रेस ने मांगी CM अखिलेश से 100 सीटें, RLD भी हाथ मिलाने के लिए तैयार
कांग्रेस ने मांगी CM अखिलेश से 100 सीटें, RLD भी हाथ मिलाने के लिए तैयार
Share:

नईदिल्ली / लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी में हुई गुटबाजी के बाद भी विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारी में लगे हैं। सत्ता में बने रहने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस से चर्चा की। इस दौरान कांग्रेस ने भी सीएम अखिलेश यादव से गठबंधन की बात कही। सीएम अखिलेश यादव प्रियंका गांधी वाड्रा से मिले।

दरअसल उन्होंने प्रियंका के जन्मदिन पर शुभकामनाऐं दीं। इतना ही नहीं यह भी कहा गया कि कांग्रेस व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच लगभग 90 सीटों पर सहमति की बात सामने आई है। हालांकि कांग्रेस ने 100 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को उतारने की मांग की है। दूसरी ओर यह बात भी सामने आई है कि आरएलडी भी सीएम अखिलेश यादव के साथ गठबंधन में शामिल होना चाहती है। आरएलडी को करीब 20 सीटें देने की बात सामने आई है

मगर आरएलडी की ओर से चौधरी जयंत सिंह ने इतनी कम सीटें लेने से इन्कार किया है। मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह को लेकर अभी सीएम अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव में विवाद है मगर माना जा रहा है कि अखिलेश विकल्प की तलाश में हैं और वे कांग्रेस से गठबंधन के प्रयास कर रहे हैं।

साइकिल छोड़ अखिलेश मांगे मोटरसाइकिल

मुलायम का बड़ा बयान- समाजवादी से अखिलेश ही होंगे अगले मुख्यमंत्री

सपा मुख्यालय पहुंचे मुलायम, कहा: नहीं टूटने दूंगा पार्टी

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -