गर्भवती देवरानी की हत्या कर, महिला ने खुद को भी मार लिया चाकू

आगरा : शहर के थाना रकाबगंज क्षेत्र में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक महिला ने अपनी गर्भवती देवरानी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी चाकू मार लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना थाना रकाबगंज के मोहल्ला मोहनपुरा की है। बताया जाता है कि शालिनी पत्नी निशांत का देवरानी दुर्गेश पत्नी प्रशांत से विवाद हुआ था। 

बहन को प्रेमी संग देखकर खोला भाई का खून और फिर उठाया खौफनाक कदम

इस तरह दिया वारदात को अंजाम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर को शालिनी ने 8 माह की गर्भवती दुर्गेश को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शालिनी ने अपने पेट में भी चाकू मार लिया। जानकारी होने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी महिला को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर आई, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

बहनोई संग जा रही युवती को जंगल ले गये 5 युवक और फिर...

इसी के साथ बताया जाता है कि शालिनी ने अपनी देवरानी दुर्गेश को बेड पर पटक दिया। इसके बाद उसका गला काटा। गर्भवती होने के कारण दुर्गेश अपना बचाव नहीं कर सकी। दोनों में किस बात को लेकर विवाद हुआ, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है। 

बॉयफ्रेंड ने दिया धोखा तो गर्लफ्रेंड ने पहले उतारा मौत के घाट और फिर मिक्सी में पीस डाले टुकड़े...

100 दरिंदों ने किया मासूम लड़की का 44 दिनों तक रेप, पीने को देते थे अपनी पेशाब और खाने में...

अपनी सास से बहुत परेशान थी बहु, किया चौकाने वाला खौफनाक काम

Related News