2 पत्नियों को छोड़ने के बाद रेखा से इस एक्टर ने कर ली थी शादी, एक्ट्रेस को माँ ने मारी थी चप्पल!

विनोद मेहरा बॉलीवुड के सुपरहिट अभिनेता रहे लेकिन उनका निधन सभी को हैरान कर गया। विनोद मेहरा ने आज ही के दिन दुनिया को अलविदा कहा था हालाँकि उनके निधन से कई फैंस टूट गए थे। विनोद मेहरा ने एक बाल कलाकार के रूप में साल 1958 में फिल्म रागनी से अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। जी हाँ और एक हीरो के तौर पर उनकी पहली फिल्म रीता (1971) थी जो हिट फिल्म साबित हुई। 'नागिन', 'जानी दुश्मन', 'घर', 'स्वर्ग नरक', 'कर्तव्य', 'साजन बिना सुहागन', 'जुर्मना', 'एक ही रास्ता', 'ये कैसा इंसाफ स्वीकर किया मैंने' और 'खुद्दार' उनकी कुछ प्रमुख फिल्मों में से एक हैं। उस दौर में उनके फिल्मी करियर की गाड़ी अच्छी चल रही थी कि इसी बीच उनकी मां को उनकी शादी की चिंता सताने लगी।

कोलकाता में झालमुरी खाती हुई दिखाई दी अनुष्का शर्मा

उस समय विनोद अपनी मां को बहुत प्यार करते थे और उनके कहने पर ही उन्होंने मीना नाम की लड़की से शादी कर ली। हालाँकि इसी बीच उनका दिल अपनी हिरोइन बिंदिया गोस्वामी पर आ गया था। ऐसे में उन्होंने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना बिंदिया से शादी कर ली। जी हाँ और शादी के बाद मीना से उनका तलाक हो गया। बाद में विनोद और बिंदिया का भी रिश्ता भी ठीक नहीं चला और उन्होंने विनोद को छोड़ जेपी दत्ता से शादी कर ली। वहीं बिंदिया के जाने के बाद विनोद मेहरा काफी समय तक सिंगल रहे और इस दौरान उनकी और रेखा की नजदीकियों ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

एकता की पार्टी में दिशा-कंगना ने मचाया तहलका, वीडियो वायरल

आपको बता दें कि यासिर उस्मान की किताब 'रेखा ए अनटोल्ड स्टोरी' के अनुसार विनोद मेहरा ने रेखा से शादी कर ली थी। शादी कोलकाता में हुई थी। इसके बाद जब विनोद रेखा को अपने घर ले गए तो विनोद की मां कमला मेहरा ने रेखा को स्वीकार नहीं किया और उन्होंने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई। कहा तो यह भी जाता है कि विनोद की माँ ने रेखा को चप्पल से मारा था। जी हाँ और उस वक्त विनोद मेहरा ने रेखा को घर जाने के लिए कह दिया, हालाँकि विनोद मेहरा और रेखा में से किसी ने अपने रिश्ते को कभी स्वीकार नहीं किया। वहीं उसके बाद विनोद मेहरा ने 1988 में तीसरी शादी किरन नाम की लड़की से की थी लेकिन शादी के दो साल बाद ही विनोद मेहरा की मौत हो गई। किरन और विनोद के दो बच्चे हुए बेटा रोहन और बेटी सोनिया। दोनों बच्चे आज इंडस्ट्री में अपनी-अपनी जगह सक्रिय हैं।

वहीं एक इंटरव्यू में विनोद मेहरा की पत्नी किरण ने रेखा और विनोद मेहरा के रिश्ते से जुड़े सच के बारे में सभी को बताया था। किरण ने बताया था कि रेखा ने हमेशा विनोद मेहरा संग शादी और प्यार की बातों को नकारा लेकिन वो ही इकलौती शख्स थीं जो विनोद मेहरा के आखिरी समय तक उनके साथ रहीं। किरण ने कहा था कि रेखा से अगर आज वो कभी मिलेंगीं तो उन्हें गले लगा लेंगीं क्योंकि वो बहुत अच्छी हैं।

इस वजह से जायरा ने छोड़ दी फिल्म इंडस्ट्री।।।। और नाम लिया धर्म का, आखिर क्या है सच्चाई

'हैप्पी बर्थडे बेबी', मलाइका को विश करते हुए अर्जुन ने शेयर की रोमांटिक सेल्फी

'सबूतों के साथ की छेड़छाड़, देश छोड़कर भागने वाली थीं जैकलीन', ED का खुलासा

Related News