चंद्रबाबू नायडू की भूख हड़ताल में पहुंचे कई एनडीए विरोधी दलों के नेता

नई दिल्ली : तेलुगुदेशम पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को राज्य को विशेष दर्जा दिलाने की मांग को लेकर एक दिन की भूख हड़ताल की। आंध्र भवन के सामने उनके धरना प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पहुंचे। इसके अलावा सपा से मुलायम सिंह यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस से फारूक अब्दुल्ला, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और तृणमूल कांग्रेस से डेरेक ओ ब्रायन ने भी धरने में पहुंचकर नायडू के प्रति समर्थन जताया। 

IRCTC घोटाला: अदालत ने ईडी और सीबीआई को दिए निर्देश, आरोपियों को सौंपने होंगे दस्तावेज

यह बोले चंद्रबाबू नायडू 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नायडू मंगलवार को रैली निकालेंगे और 11 सदस्यीय दल राष्ट्रपति से मुलाकात करेगा। नायडू की भूख हड़ताल शुरू होने के साथ ही तेदेपा सांसदों और विधायकों ने केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाए। नायडू ने प्रधानमंत्री मोदी पर राजधर्म न निभाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने गुजरात में 2002 के दौरान हुए दंगों पर कहा था- राज धर्म नहीं निभाया गया। अब आंध्र प्रदेश के मामले में राज धर्म का पालन नहीं किया जा रहा।

अभी घर ले आएं सुजुकी की यह गाडी, मिल रहा 80 हजार रु तक का डिस्काउंट

जानकारी के लिए बता दें इस मौके पर राहुल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “मैं आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ खड़ा हूं। प्रधानमंत्री ने आंध्र के लोगों के साथ किए वादे को पूरा नहीं किया। वे किस तरह के प्रधानमंत्री हैं? मोदी जी जहां जाते हैं वहां झूठ बोलते हैं। उनमें कोई विश्वसनीयता नहीं बची है।'' वही नायडू ने कहा- राज्य के लोग उन्हें कड़ा सबक सिखाएंगे।

भारी पड़ा युवक-युवती को मकान की छत पर मेल मिलाप, इस हालत में मिले

देश के इन राज्यों में जारी है स्वाइन फ्लू का कहर, आज भी इतनों की हुई मौत

जल्द ट्रेक पर उतरेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, यात्रियों को करना होगा यह कार्य

Related News