पहाड़ी क्षेत्रों में फिर शुरू हुई बर्फबारी, अब बढ़ाएगी ठंड

शिमला : प्रदेश के किन्नौर जिले में ताजा बर्फबारी हुई है। वहीं छितकुल में भी ताजा बर्फबारी हुई है। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर में भी छह इंच तक ताजा बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से प्रदेश में तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

लद्दाख में लगेगा दुनिया का सबसे बड़ा सिंगल लोकेशन वाला सोलर प्लांट

भयंकर बर्फ़बारी का दौर जारी 

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मौसम विभाग ने शिमला में बताया अब 20 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। साथ ही बर्फबारी होने से चंबा में करीब एक दर्जन सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी सड़कों को बहाल करने में जुट गए हैं। जलोड़ी, बारालाचा, कुंजुम दर्रा, मढ़ी, छतडू और सीबी की ऊंची पहाड़ियों में भी बर्फबारी हुई है।

कोई अदालत तय नहीं कर सकती की श्रीराम अयोध्या में जन्मे थे या नहीं- विहिप

यहां भी हुई बर्फ़बारी 

जानकारी के लिए बता दें प्रशासन ने पर्यटकों व लोगों को खतरे वाली जगहों पर न जाने को अलर्ट किया है। मनाली में 30 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई है। कुल्लू व लाहौल घाटी बर्फ से पूरी तरह सफेद हो गई हैं। रोहतांग में तीन फीट तक बर्फबारी हुई है। एक बार फिर बर्फबारी से हिमाचल फिर शीतलहर की चपेट में आ गया है।

ख़त्म नहीं हो रहा सीबीआई का घमासान, अब दो और अफसर पहुंचेंगे सुप्रीम कोर्ट

बिहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में मार गिराए तीन अपराधी

भाजपा का समर्थन करने से बौखलाई एनसीपी, निष्काषित किए अपने 18 पार्षद

Related News