'राहुल गांधी चुल्लू भर पानी में डूब मरें', जानिए ऐसा क्यों बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हाल ही में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। जी दरअसल उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी चुल्लू भर पानी में डूब मरें ,जो वह भारतीय सैनिकों का अपमान कर रहे हैं। राहुल को देश का न तो भूगोल पता है और न इतिहास पता है। राहुल के नाना नेहरू ने हजारों किलोमीटर जमीन चीन को दी। आज मोदी के शासनकाल में आंख से आंख मिलाकर सैनिक जवाब देते हैं। फिर चाहें वो गलवान हो या तवांग हो।'

मामूली विवाद में हत्या का मामला आया सामने

इसी के साथ गिरिराज ने कहा, 'मोदी को शी जिनपिंग जानते हैं इसलिए घुसने की हिम्मत नहीं करते। मोदी दोस्ती जानते हैं तो जवाब देना भी जानते हैं। दुनिया पीएम मोदी की तारीफ कर रही है। CIA कह रहा है कि भारत के चलते रूस-यूक्रेन में न्यूक्लियर युद्ध नहीं और राहुल आलोचना कर रहे हैं।' वहीं आगे गिरिराज ने यह भी कहा, 'मोदी की सफल विदेश नीति के चलते दुनिया का हर बड़ा देश भारत से संबंध रखने को इच्छुक है। इसमें राहुल का ननिहाल इटली भी शामिल है।'

राहुल गांधी ने क्या कहा था?- आपको बता दें कि राहुल गांधी ने कहा था कि हमारी सरकार geo political strategy के तहत काम नहीं करती। चीन ने क्लीयर धमकी दी है, जिसे सरकार छिपा रही है। वो घुसपैठ की नहीं युद्ध की तैयारी में हैं। मैं पहले ही कह चुका हूं कि हमें सावधान रहना चाहिए। चीन ने हमारे 2 हजार किलोमीटर स्क्वायर पर कब्जा कर लिया है और वह हमारे जवानों को पीट रहे हैं।

महाराष्ट्र-कर्नाटक बॉर्डर मुद्दे को लेकर MES और NCP का प्रदर्शन, धारा 144 लागू

भाभी के अंतिम संस्कार में शामिल होने मणिकर्णिका घाट पहुंचे राजनाथ सिंह

YOUTUBE ने उठाया बड़ा कदम, बैन किया PORNHUB चैनल

Related News