नहीं रहे मशहूर जादूगर ओपी शर्मा, 7 साल की उम्र से दिखाने लगे थे जादू

कानपुर: पूरी दुनिया में अपने मैजिक का कमाल दिखाने के लिए मशहूर जादूगर ओपी शर्मा को लेकर बड़ी खबर आई है। जी दरअसल बीते शनिवार रात उनका निधन हो गया है। खबरों के अनुसार कानपुर के एक निजी अस्पताल में ओपी शर्मा ने अंतिम सांस ली। जी हाँ, खबरों के अनुसार 71 साल के ओपी शर्मा पिछले कई महीने से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। आप सभी जानते ही होंगे बच्चों से लेकर बड़ों तक ओपी शर्मा के जादू का क्रेज सभी के सिर पर चढ़कर बोलता था। अब उनके निधन की खबर सुनते ही फैंस के बीच दुःख की लहर दौड़ गई।

9वीं की छात्र को घर से उठा ले गए 4 बदमाश, सुनसान जगह पर ले जाकर किया दुष्कर्म

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में 1973 में जन्मे ओपी शर्मा ने सात साल की उम्र में जादू दिखाना शुरू कर दिया था और अपने करियर में 34 हजार से ज्यादा मैजिक शो किए थे। केवल यही नहीं बल्कि उन्होंने मुंबई में अपना पहला कॉमर्शियल शो किया था। ओपी शर्मा ने विश्व के कई देशों में मैजिक शो का आयोजन किया। जी हाँ और इसी के चलते वह विश्व के प्रसिद्ध जादूगरों में विख्यात थे। करीब सात साल की उम्र में ही उन्होंने जादू करना शुरू कर दिया और 34 हजार से ज्यादा मैजिक शो किए थे। साल 2001 में इंडियन मैजिक मीडिया सर्कल ने उन्हें नेशनल मैजिक अवार्ड और शहंशाह ए जादू की उपाधि से नवाजा गया था। जी हाँ और उनके शो का सबसे चर्चित रगबिरंगा इंद्रजाल होता था।

सलमान ड्रग्स लेता है और एक्ट्रेसेस का तो भगवान ही मालिक है: रामदेव बाबा

उन्होंने गोविंद नगर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था। कानपुर के शास्त्रीनगर कॉलोनी में सबसे पहले ओपी शर्मा ने अपना ठिकाना बनाया और इसके बाद बर्रा-2 में उन्होंने अपना घर बनवाया। कहा जाता है कानपुर में अपने घर का नाम भूत बंगला रखा था जो बहुत चर्चित है,गेट पर भूत की आकृति भी बनवाई थी।

आंध्रप्रदेश में बारिश का कहर, विजयवाड़ा में पहली बाढ़ की चेतावनी

'मुझे कोई शर्म नहीं..', गांधी परिवार का 'रिमोट कंट्रोल' बनने के सवाल पर बोले खड़गे

जहर देकर मारे गए 18 कुत्ते, हत्यारा बोला- 'आदेश मिला था'

Related News