आंध्रप्रदेश में बारिश का कहर, विजयवाड़ा में पहली बाढ़ की चेतावनी
आंध्रप्रदेश में बारिश का कहर, विजयवाड़ा में पहली बाढ़ की चेतावनी
Share:

विजयवाड़ा: इस साल आसमानी आफत तेजी से बढ़ रही है। मौसम-बेमौसम बारिश का कहर बढ़ रहा है। जी दरअसल देश में जल्द ही ठंड दस्तक देने वाली है और इस बीच यूपी, दिल्ली, आंध्र प्रदेश और बिहार में लगातार बारिश ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आपको बता दें कि दिल्ली में मौसम साफ रहने की उम्मीद है लेकिन आंध्र प्रदेश में बारिश से हाल-बेहाल हो गया है। आप सभी को बता दें कि आंध्र प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भारी बारिश होने से कृष्णा नदी उफान पर है। जी दरअसल बारिश से कृष्णा नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है। बीते रविवार दोपहर को प्रदेश के विजयवाड़ा में प्रकाशम बैराज में जलप्रवाह पांच लाख क्यूसेक को पार कर गया है जिसके बाद पहला चेतावनी संकेत जारी कर दिया गया है।

इसी के साथ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, बैराज में तत्काल प्रवाह 5.09 लाख क्यूसेक दर्ज किया गया था। जिलाधिकारी रंजीत बाशा ने नदी और बैराज के निकट के गांवों में रहने वाले लोगों को सर्तक रहने और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने को कहा है। दूसरी तरफ भारी बारिश के बाद कलेक्टर ने लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा आपात स्थिति में लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए कंट्रोल रूम भी खोले गए हैं। वहीं राज्य के जलसंसाधन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, श्रीशैलम जलाशय में बहिर्वाह 4.45 लाख क्यूसेक था।

इसी के साथ मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 17 अक्टूबर 2022 को झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और अंडमान और निकाबार द्वीप समूह में तेज हवा के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। इसके अलावा केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है। जी दरअसल मौसम विभाग ने इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है।

'मुझे कोई शर्म नहीं..', गांधी परिवार का 'रिमोट कंट्रोल' बनने के सवाल पर बोले खड़गे

आज होने जा रहा है सूर्य परिवर्तन, इन राशिवालों की चमकेगी किस्मत

9वीं की छात्र को घर से उठा ले गए 4 बदमाश, सुनसान जगह पर ले जाकर किया दुष्कर्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -