चोरी के शक में फिर एक ऑटो ड्राइवर को गवानी पढ़ी अपनी जान

मुंबई : शनिवार को शहर से सटे वसई इलाके में कुछ लोगों ने एक ऑटो ड्राइवर की पीट-पीट कर हत्या कर दी। लोगों को शक था कि चोरी की एक वारदात में इसका हाथ था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए सोमवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर वसई पूर्व के आशा नगर इलाके में शनिवार तड़के हुई है। 

बेटी को बुरी तरह से मारते हुए बाप बनता था वीडियो और कर देता था पत्नी को व्हाट्सऐप...

ऐसे हुआ पूरा हादसा 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने सड़क किनारे खड़े ऑटो ड्राइवर नसीम शेख को पकड़ा और उसकी पिटाई शुरू कर दी। लोगों का आरोप था कि नसीम काफी देर से इलाके में संदिग्ध तरीके से घूम रहा था और चोरी को अंजाम देने वाला था। इस हमले में नसीम बुरी तरह से घायल हो कर बेहोश हो गया और लोगों ने उसे हाईवे किनारे फेंक दिया। इसके बाद किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। 

आशिक को लड़की पर रंग लगाने का ऐसा भूत सवार था कि जो सामने आया उसे मार दिया चाक़ू

पुलिस के हाथ लगा वीडियों 

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने ही नसीम को पास के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान उसने रविवार को दम तोड़ दिया। सोमवार को पुलिस को इस घटना का एक वीडियो भी हाथ लगा है। जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रामबाबू साहनी और अरविंद वसोया नाम के दो शख्स को गिरफ्तार किया है। अन्य अभी भी फरार हैं।

प्रेम विवाह के बाद महिला ने लगाई फांसी, पति ने किया चौकाने वाला काम

खुन्नस में आकर कर दी बुजुर्ग महिला की हत्या और लूट लिए जेवर

रंग लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई पिटाई

Related News