भाजपा नेता की खुली चुनौती, अगर प्रियंका-राहुल ने मुझे हरा दिया, तो छोड़ दूंगा राजनीति

लखनऊ: हाल ही में कांग्रेस की महासचिव नियुक्त की गई प्रियंका गांधी ने सोमवार को लखनऊ में रोड शो करके अपने चुनावी करियर की शुरुआत कर दी है। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोक सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश जीत का नारा भी दिया। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद साक्षी महाराज ने राहुल और प्रियंका गांधी को चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि ये दोनों मेरे विरुद्ध चुनाव लड़ें, अगर मैं हार जाता हूं तो राजनीति से सन्यास ले लूंगा।

राफेल डील: आज सदन में पेश होगी CAG रिपोर्ट, विपक्ष को मिलेगा करारा जवाब

जनसत्ता की रिपोर्ट के मुताबिक,  साक्षी महाराज ने कहा है कि, ''अगर उन दोनों में दम है तो वे उन्नाव से मेरे विरुद्ध चुनाव लड़कर दिखाएं। अगर मैं उन दोनों को हरा नहीं पाया तो राजनीति से सन्यास ले लूंगा। राहुल और प्रियंका गांधी में इतनी हिम्मत नहीं है कि वे मेरे खिलाफ चुनाव लड़ सकें। दोनों का जमीन पर कोई वर्चस्व नहीं है। उन्हें केवल मीडिया ही दिखाता है।''

मुजरिम से पूछताछ के लिए पुलिस ने किया सांप का इस्तेमाल, मच गया बवाल

उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में प्रियंका गांधी के सक्रिय होने पर साक्षी महाराज ने कहा है कि, ''प्रियंका गांधी पहले भी चुनाव अभियान कर चुकी हैं। तब भी उन्होंने कुछ विशेष नहीं किया था। राजनीति में वे नई नहीं है, वे काफी समय से चुनाव अभियान कर रही हैं। प्रियंका जब पहले कुछ प्रभाव नहीं डाल पाईं तो अब क्या कर पाएंगी?''

खबरें और भी:-

आज हरियाणा में होंगे पीएम मोदी, कुरुक्षेत्र से फूकेंगे चुनावी बिगुल

लोकसभा चुनाव: शिवपाल यादव ने दिया अपना दल को समर्थन, प्रतापगढ़ से कृष्णा पटेल प्रत्याशी

बिहार के बजट सत्र में छाया नमो अगेन, टी शर्ट पहन सदन पहुंचा ये MLC

Related News