सरकार बनने के बाद भाजपा प्राथमिकता से कर सकती है ये काम, मिल सकती है राज्य में 24 घंटे बिजली
सरकार बनने के बाद भाजपा प्राथमिकता से कर सकती है ये काम, मिल सकती है राज्य में 24 घंटे बिजली
Share:

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के बाद अब यह माना जा रहा है कि भाजपा राज्य में प्रमुखतौर पर कुछ कार्य प्राथमिकता से कर सकती है। राज्य में भाजपा जहां किसानों को राहत दे सकती है वहीं विद्युत सप्लाय के मसले पर भी कार्य किया जा सकता है। राज्य में फ्री वाईफाई की सुविधा प्रदान की जा सकती है तो दूसरी ओर राम मंदिर, तीन तलाक और एंटी रोमियो दल भी उसकी प्राथमिकता में रहेंगे।

चुनाव के दौरान भाजपा ने विद्युत सप्लाय की बात कही थी अब भाजपा के वादे पूरा करने का समय है। ऐसे में भाजपा प्रमुख तौर पर कुछ कार्य कर सकती है। भारतीय जनता पार्टी घोषणा पत्र में किए गए अपने वादों में किसानों की कर्जा माफी को लेकर कैबिनेट में मुहर लगा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी रैली में इसका उल्लेख करते रहे थे। अब हो सकता है कि छोटे किसानों का कर्जा माफ हो जाए। यही नहीं गन्ना किसानों को फसल बेचने के 14 दिनों में फसल का भुगतान करने का वादा भाजपा द्वारा किया गया है।

अब भाजपा इसे पूरा कर सकती है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह द्वारा कहा गया कि कि उनकी सरकार अध्यादेश के माध्यम से बूचड़खाने बंद करवाएगी। माना जा रहा है कि अब राज्य में बूचड़खाने बंद करवाए जा सकते हैं। राज्य सरकार राज्य में 24 घंटे इलेक्ट्रिसिटी सप्लाय की बात कर चुकी है ऐसे में 24 घंटे में विद्युत सप्लाय किया जा सकता है तो दूसरी ओर घटना होने पर 15 मिनट में पुलिस घटनास्थल पर मौजूद हो सकती है।

पढ़िए योगी आदित्यनाथ के कुछ विवादित बयान

यूपी में योगीराज : आदित्यनाथ ने की PM मोदी की आगवानी, समारोह में पहुंचे मुलायम-अखिलेश

प्लास्टिक के डिब्बे में मिला विस्फोटक, जांच में जुटी ATS

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -