चीन की जेल में बंद नोबेल पुरस्कार विजेता को बीमारी के कारण किया रिहा
चीन की जेल में बंद नोबेल पुरस्कार विजेता को बीमारी के कारण किया रिहा
Share:

बीजिंग। नोबेल शांति पुरस्कार विेजेता ल्यू  शियाबो को पेरोल पर छोड़ दिया गया है। दरअसल उनकी यह रिहाई उपचार के लिए की गई है। दरअसल उन्हें लीवर कैंसर की बीमारी है और अब लास्ट स्टेज पर उनका उपचार किया जा रहा है। गौरतलब है कि वर्ष 2009 में अव्यवस्था फैलाने के मामले में ल्यू को 11 वर्ष का कारावास दिया गया था।

मगर अब उनकी केवल तीन वर्ष की सजा और बची थी। ऐसे में उनके समर्थक मांग कर रहे थे कि उन्हें रिहा कर दिया जाए। उनकी ओर से उनके वकील ने मीडिया को जानकारी दी। ल्यू को लोकतांत्रिक सुधारों के लिए जाना जाता है। वे काफ निडर अभियान करते थे और अपने प्रयासों के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

नोबेल पुरस्कार दिए जाने के दौरान ओस्लो में जो समारोह हुआ उसमें उनके स्थान पर खाली कुर्सी रखी गई थी। ल्यू ऐसे तीसरे व्यक्ति में शामिल है जिन्हें उनकी ही सरकार द्वारा जेल भेजा गया और इस अवधि में उन्हें नोबेल पुरस्कार दिया गया। गौरतलब है कि ल्यू के समर्थकों ने चीन के अधिकारियों के रवैये की निंदा की थी।

नूडल्स से निकला कुछ ऐसा, जानकर आप भी छोड़ देंगे इसे खाना

चीन की आंखों में खटक रही मोदी ट्रंप की भेंट

मानसरोवर यात्रा में चीन की दखल, नाथू-ला दर्रे से तीर्थयात्रियों को लौटाया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -