कपिल मिश्रा की हालत स्थिर
कपिल मिश्रा की हालत स्थिर
Share:

नई दिल्ली। दिल्ली राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा को अनशन के दौरान चक्कर आ गए थे। इसके बाद उन्हें चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था। अब यह जानकारी सामने आई है कि उनकी हालत स्थिर है। गौरतलब है कि वे पत्रकारों से चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी के अकाउंट की जानकारी दे रहे थे और रूपयों की हेरफेर का आरोप उन्होंने आप पर लगाया था।

इसी दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई थी। दरअसल उन्हें अनशन पर रहे करीब 6 दिन हो चुके हैं। ऐसे में पांचवे दिन उनकी तबियत बिगड़ी और फिर उन्हें चिकित्सालय ले जाया गया। उन्हें दिल्ली के राम राममनोहर लोहिया चिकित्सालय ले जाया गया।

यहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है। गौरतलब है कि वे आम आदमी पार्टी के नेताओं के विदेश दौरों की जानकारी की मांग को लेकर अनशन पर बैठे थे। उन्होंने सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम लेकर उन पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए।

केजरीवाल की चुप्पी बोले योगेंद्र यादव- दाल में ज़रूर कुछ काला है

CM केजरीवाल की पत्नी ने किया ट्विट, कपिल मिश्रा की की आलोचना

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -