महाकाल मंदिर में चलेगी फुलझड़ी, सबसे पहले मनेगी दीपावली
महाकाल मंदिर में चलेगी फुलझड़ी, सबसे पहले मनेगी दीपावली
Share:

उज्जैन :  शहर भर में जहां 30 अक्टूबर को दीपावली त्योहार का उल्लास बिखरेगा तो वहीं भूत भावन भगवान महाकाल के मंदिर में भी पुजारी परिवार के साथ ही भक्तों द्वारा दीपोत्सव का आनंद बरसाया जायेगा। यहां तड़के 4 बजे होने वाली भस्मारती के दौरान फुलझड़ी और अनार चलेंगे।

गौरतलब है कि महाकाल मंदिर में सबसे पहले दीपावली मनाने के बाद ही शहरवासी शाम को दीपावली का त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनायेंगे। यह जानकारी पुजारी कमल गुरू ने दी है।

उबटन से करेंगे राजाधिराज स्नान

बाबा महाकाल का स्नान मौसम के हिसाब से कराया जाता है। ठंड के मौसम में जहां राजाधिराज महाकाल का स्नान गर्म पानी से होता है तो वहीं गर्मी में ठंडे पानी से। पुजारियों के अनुसार दीपावली के तड़के से राजाधिराज महाकाल को उबटन लगाकर गर्म जल से स्नान कराने की शुरूआत होगी। इस अवसर पर राजाधिराज महाकाल का मनोहारी श्रृंगार भी किया जायेगा।

सजेगी अन्नकूट की थाल

दीपावली के एक दिन पूर्व रूप चैदस 29 अक्टूबर को महाकाल मंदिर में अन्नकूट की थाल सजेगी। दिन भर जहां अन्नकूट दर्शन के लाभ लिये जा सकेंगे तो वहीं भक्तों को प्रसादी भी बांटी जायेगी।

कार्तिक अगहन की निकलेगी सवारी

महाकालेश्वर की सवारियां न केवल श्रावण भादौ के दौरान निकलती है तो वहीं कार्तिक अगहन माह में भी बाबा महाकाल भक्तों को दर्शन देने के लिये निकलते है। इस बार कार्तिक अगहन मास में 6 सवारियां निकलेगी और इसकी शुरूआत 31 अक्टूबर से होगी।

कब-कब बाबा महाकाल की सवारियां

31 अक्टूबर को पहली

7 नवंबर को दूसरी

12 नवंबर को तीसरी

14 नवंबर को चौथी

21 नवंबर को पांचवीं

28 नवंबर को छठी

महाकाल में ही मनते है सबसे पहले

त्योहार भूत भगवान महाकाल को उज्जैन का अधिपति और राजा माना जाता है। यह शहर परंपरा है कि प्रमुख त्योहार सबसे पहले राजाधिराज के मंदिर में ही मनाये जाते है और इसके बाद ही नागरिक त्योहार मनाते है। चाहे राखी हो या फिर चाहे होली हो या फिर चाहे दीपावली या अन्नकूट ही क्यों न हो, महाकाल मंदिर में त्योहारों का आनंद सबसे पहले बिखरता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -