आज EVM से चुनकर आने वाले लोग EVM पर सवाल उठा रहे है
आज EVM से चुनकर आने वाले लोग EVM पर सवाल उठा रहे है
Share:

गोरखपुर : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने के बाद यह उनका दूसरा गोरखपुर दौरा था। मुख्यमंत्री योगी यहां पर प्रातः करीब 9.30 बजे तक रहेंगे। इसके बाद वे अपने अगले पड़ाव के लिए निकलेंगे। गोरखपुर में उन्होंने गन्ना किसानों को सौगात देते हुए कहा कि उन्हें 5500 करोड़ रूपए का भुगतान किया जाएगा।

गोरखपुर पहुंचने पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली, जिसमें उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश  यादव की आलोचना की। हालांकि उन्होंने किसी भी नेता का नाम नहीं लिया लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और अरविन्द केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज ईवीएम से चुने जाने वाले ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं। एमसीडी के तीनों चुनावों में जीत हासिल की है। जनता ने ईवीएम के माध्यम से जो वोटिंग की वह उनका निर्णय था। इससे स्पष्ट है कि वे पीएम मोदी के साथ हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था अच्छी की जाएगी। सरकार कानून व्यवस्था से समझौता नहीं करेगी। सीएम योगी आदित्यानाथ यहां पर एक कार्यक्रम के मंच पर विराजमान हुए इस दौरान उनके साथ अमनमणि त्रिपाठी नज़र आए। उन्होंने 261 करोड़ रूपए की सुविधाओं और कार्यों को लेकर घोषणा की।

दो दिन के दौरे पर दूसरी बार गोरखपुर पहुंचे योगी

आज गोरखपुर पहुंचेंगे CM योगी आदित्यनाथ

योगी की राह पर केजरीवाल सरकार, की सरकारी छुट्टियों की 'छुट्टी'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -