आदिवासी के घर अमित शाह ने किया भोजन, नक्सलबाड़ी में कार्यकर्ताओं को किया एकजुट
आदिवासी के घर अमित शाह ने किया भोजन, नक्सलबाड़ी में कार्यकर्ताओं को किया एकजुट
Share:

कोलकाता : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पश्चिम बंगाल पहुंचे। इस दौरान वे दोपहर में दार्जीलिंग पहुंचे और एक आदिवासी परिवार के साथ भोजन किया। वे आदिवासी व्यक्ति के साथ जमीन पर बैठे। पश्चिम बंगाल में अमित शाह लगभग 27 अप्रैल तक रहेंगे। वे संगठन को मजबूत करने में लगे हैं। एसे में वे राज्य के नक्सलबाड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी विस्तार का अभियान प्रारंभ किया। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि यहां पर भाजपा की मौजूदगी बहुत ही सुखद अनुभव देती है। जहां पर हिंसा का साम्राज्य था वहां कमल खिला है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास के काॅन्सेप्ट पर काम कर रहे हैं। भाजपा के अभियान को तृणमूल कांग्रेस नहीं रोक सकती है। तृणमूल कांग्रेस राज्य में हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने में लगी है मगर भाजपा प्रयास कर रही है कि यहां पर जनता पार्टी से जुड़े और जनहित में कार्य किए जाऐं ऐसे में भाजपा पश्चिम बंगाल में भी बेहतर काम करेगी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के नक्सलबाड़ी के एक छोटे गांव से पार्टी के विस्तार अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वे यहां पर भाजपा कार्यकर्ता की तरह आए हैं। उनका कहना था कि पार्टी के लगभग साढ़े तीन लाख कार्यकर्ता गांव गांव जाकर पार्टी का जनाधार मजबूत करने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि सभी के प्रयास से पश्चिम बंगाल में भाजपा काबिज होगी। पश्चिम बंगाल में विकास का सूर्य जल्दी उगेगा और भाजपा पश्चिम बंगाल को गरीबी से बाहर निकालने का कार्य करेगी। अमित शाह ने कहा कि कार्यकर्ता इतनी जोर से आवाज लगाएं कि यह कोलकाता तक पहुंच जाऐ। दार्जीलिंग में आदिवासी व्यक्ति के साथ भोजन करने के दौरान उन्होंने चांवल, मूंग की दाल, परवल फ्राई, सलाद और पापड़ ग्रहण किए। उनके साथ पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष दिलीप घोष भी मौजूद थे।

राज्य की मुख्यमंत्री ने भाजपा को लेकर आरोप लगाया था कि भाजपा हिंदूत्व को लेकर गलत व्याख्या कर रही है इतना ही नहीं भाजपा लोगों को धर्म के नाम पर बांट रही है। पार्टी इन सभी बातों का समर्थन नहीं करती है राज्य में वैमनस्य नहीं फैलना चाहिए और धर्म आधारित राजनीति नहीं होना चाहिए।

त्रिपुरा में शाह-मोदी की जोड़ी से लेफ्ट के गढ़ में सेंधमारी की तैयारी शुरू

अमित शाह पहुंचेंगे नक्सलबाड़ी, पश्चिम बंगाल में वृहद कार्यक्रम

कांग्रेस से निष्‍कासित बरखा शुक्‍ला सिंह का बीजेपी में हुआ प्रवेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -