PM नरेंद्र मोदी आजादी के बाद सबसे बड़े नेता
PM नरेंद्र मोदी आजादी के बाद सबसे बड़े नेता
Share:

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान रूझानों में 4 राज्यों में बहुमत की ओर आगे बढ़ने को लेकर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि पार्टी 4 राज्यों में सरकार बनाने की ओर अग्रसर हो रही है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। भाजपा कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ा है। उत्तरप्रदेश में भाजपा को लगभग लगभग 3/4 बहुमत मिला है।

मानता हूं कि यह आजादी के बाद सबसे बड़ा बहुमत है। मणिपुर और गोवा में भी सरकार बना सकें। यहां कम्फर्टेबल सीट पर हमारी जीत हुई है। मेरी पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं की यह जीत है। अमित शाह ने कहा कि जनधन योजना, उज्जवला योजना, डिमोनेटाईजेशन आदि कार्यों ने जनता में गहरा विश्वास पैदा किया है।

गरीब तबके में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के प्रति आस्था जगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शतप्रतिशत खरे उतरे हैं ऐसे में लोगों में उनके प्रति श्रद्धा का भाव बना है। उन्होंने कहा कि पार्टी और पीएम मोदी को लेकर जो अपप्रचार किया गया उसका करारा जवाब चुनावी रूझानों से मिला है।

संभवतः आजादी के बाद पीएम मोदी सबसे बड़े नेता बनकर उभरे हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड लंबे समय से बदहाली की स्थिति में थे मगर अब यह माना जा सकता है कि ये राज्य विकास की ओर आगे बढ़ेंगे और भाजपा यहां पर विकास का क्रम प्रारंभ करेगी

अब भाजपा के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास का नया युग शुरू करेगी। यह जीत राजनीति बदलेगी। अब जातिवाद और परिवारवाद समाप्त होगा। भाजपा जनता के भरोसे पर खरा उतरेगी। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती की टिप्पणी पर कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। अमित शाह ने बताया कि रविवार शाम 6 बजे भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत समारोह होगा और इसके साथ भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक आयोजित की जाएगी।

क्या होगा मायावती के राजनीतिक किले का!

विपक्ष को 2019 नही बल्कि 2024 के लिए करना होगी तैयारी

UP Election Result: शिवपाल यादव का बड़ा बयान, समाजवादियो की नही घमंड की हुई है हार

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -