Video : चील की पैनी नज़र के बारे में अब तक सुना है, अब देख भी लीजिये इस वीडियो में
Video : चील की पैनी नज़र के बारे में अब तक सुना है, अब देख भी लीजिये इस वीडियो में
Share:

चील जो अपनी ऊँची उड़ान और अपनी पैनी नज़र के लिए जानी जाती है। कहते हैं चील दूर रखी हुई चीज़ को भी आसमान में उड़ते हुए देख लेती है। वैसे ही इस वीडियो में भी आप देख सकते हैं कि ये चील नाव पर रखी मछली को दूर से देखकर आती है और बड़े ही अच्छे से अपने पंजों में उसे फसा कर ले जाती है।

बड़ी ही चतुराई से उसने ये काम किया जिसे कई बार देखा जा चूका है और आप भी इसे बार बार देखना चाहेंगे। आपको बता दे कि कनाडा के वैंकूवर में रहने वाले एस्टन फिलिप्स (Ashton Phillips) अपने परिवार के साथ नाव में सवार होकर समुद्र में लहरों का आनंद लेने निकले थे। इसी दौरान वो मछली भी पकड़ने में लगे हुए थे। उन्होंने दूसरी मछलियों को पकड़ने के लिए चारे के रूप में सैल्मन (salmon) मछली को इस्तेमाल कर रहे थे।

एस्टन फिलिप्स ने बताया, 'हमारे पर सेल्मन मछलियों के छोटे-छोटे टुकड़े थे, हम इसका इस्तेमाल दूसरी मछलियों को पकड़ने के लिए चारे के रूप में कर रहे थे। नाव पर एक जगह सेल्मन मछली का टूकड़ा रखा था। तभी हमने देखा कि एक चील उड़ता हुआ हमारी नाव की तरफ आ रहा है। हमने तुरंत अपने कैमरे को ऑन कर दिया। चील आई और पंजे में सेल्मन मछली का टुकड़ा दबा कर आसमान में चली गई।' आइये आपको बता देते हैं ये वीडियो।

Photos : कुछ ऐसा है रामायण बनाने वाले रामानंद सागर की पौती का HOT अवतार

तस्वीरों में देखिये, TV एक्ट्रेस का HOT अंदाज़

बेचारे सिंगल्स की लाइफ कुछ इस वीडियो की तरह ही हो गई है

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -