आज है सोनिया गाँधी का जन्मदिन, PM मोदी ने दी बधाई
आज है सोनिया गाँधी का जन्मदिन, PM मोदी ने दी बधाई
Share:

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की वर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्म इटली के एक छोटे से शहर तुरीन के गांव ओवासान्यो में हुआ था। सोनिया 9 दिसंबर 1946 को एक मध्यमवर्गीय माइनो परिवार में जन्मी थीं। हालांकि चर्च में सोनिया का नाम एडविजे एनटोनिया अलबिना मैनो रखा गया। मगर उनके पिता स्टीफैनो ने उन्हें सोनिया नाम से संबोधित किया। सोनिया गांधी के पिता स्टीफैनो मुसोलिनी की सेना में थे। यह रूसी सेना से हार गई थी। उनके द्वारा विदेशी भाषा सिखाने वाली शैक्षिक संस्था में भागीदारी की गई। उन्होंने अंग्रेजी, फ्रेंच और रशियन सीखीं।

कैंब्रिज में उनकी भेंट भारत की प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के पुत्र राजीव गांधी से हुई। वे अंग्रेजी भाषा में आगे की पढ़ाई कर रही थीं। वे कैंब्रिज के ट्रिनिटी महाविद्यालय में पढ़ रहे थे। वर्ष 1965 में दोनों की भेंट ग्रीक रेस्त्रां में हुई। सोनिया गांधी के भारत आने के बाद वर्ष 1968 में उनका विवाह राजीव गांधी से दिल्ली में हुआ। इसके बाद वे गांधी परिवार की सदस्य के तौर पर भारत में रहीं। हालांकि राजीव गांधी को राजनीति में दिलचस्पी नहीं थी वे एक एयरलाईन पायलट की नौकरी करते थे।

आपातकाल के बाद इंदिरा गांधी को सत्ता छोडना पड़ी। कुछ समय के बाद राजीव गांधी परिवार के साथ विदेश में रहने चले गए। मगर 1980 में उनके छोटे भाई संजय गांधी की विमान दुर्घटना में मौत हो गई और वे इंदिरा गांधी को सहयोग करने के लिए 1982 में राजीनीति में पहुंच गए।

सोनिया गांधी राजीव गांधी की हत्या के बहुत वर्षों बाद वर्ष 1997 में सोनिया गांधी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। 1998 में उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष चुना गया। तब से लेकर अब तक वे इस पद पर बनी हुई है और इसकी गरिमा को बढ़ा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके 70वें जन्मदिन पर शुभकामनाऐं दीं। इस दौरान उन्होंने ट्विट भी किया और उनकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए बधाईयां दी।

Birthday Special : चलिए नजर घुमाएं सोनिया की कुछ पुरानी यादों पर

PM मोदी ने दी सोनिया को जन्मदिन की बधाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -