मोदी कर रहे तिरंगे पर राजनीति, बसपा सुप्रीमो ने साधा निशाना
मोदी कर रहे तिरंगे पर राजनीति, बसपा सुप्रीमो ने साधा निशाना
Share:

नई दिल्ली : बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा द्वारा निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। उनका कहना है कि मोदी और उनकी भाजपा पार्टी लोगों का ध्यान भटकाने के लिये ही तिरंगा जैसी यात्रा निकाल रही है। मायावती का कहना है कि मोदी भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे पर राजनीति कर रहे है, इस तरह की हरकतें देश हित में उचित नहीं है। गौरतलब है कि भाजपा द्वारा 15 से 22 अगस्त तक देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी और इसके लिये भाजपा की ओर से पहले से ही तैयारी करना शुरू कर दी गई थी, लेकिन मायावती ने इस यात्रा को राजनीतिकरण करार दिया है।

हालांकि उन्होंने देश के लोगों को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनायें भी दी है। उनका कहना है कि देश में विकास के नाम पर मोदी सरकार ने ज्यादा कुछ किया नहीं है तो वहीं कश्मीर के हालात भी दिनों दिन बिगड़ रहे है। मायावती ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल है और यही कारण है कि मोदी सरकार तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन कर देश के लोगों का ध्यान भटकाने का काम करना चाहती है। उन्होंने मोदी पर निशाना साधते हुये यह भी कहा कि मोदी ने पूरे दो वर्ष प्रधानमंत्री के रूप में व्यतीत कर दिये, परंतु उन्होंने देश की समस्याओं को दूर करने की बजाय विदेश यात्राओं को करने पर ही अधिक ध्यान दिया है।

यह भी बोली मायावती...

मायावती मोदी पर हमला बोलते हुये यहीं नहीं रूकी, उन्होंने सीधा-सीधा आरोप लगाते हुये कहा कि मोदी और भाजपा देश की अस्मिता से जुड़े मामलों में राजनीति कर रहे है, इससे विदेशों में देश की छबि पर विपरित असर भी पड़ सकता है। आपको बता दें कि भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा के साथ ही जरा याद करो कुर्बानी का भी आयोजन कर रही है।

पीएम मोदी कर रहे खानापूर्ति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -